भारत में सहिष्णुता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भारत में सहिष्णुता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 17 मई 2011

भारत और सहिष्णुता -2

clip_image002

जितेन्द्र त्रिवेदी

विवेकानन्द के उस सवाल का उत्तर उस समय गांधी जी ने अपने सत्य के प्रयोगों द्वारा दुनियां को देने की धृष्टता की थी और विवेकानन्द द्वारा बताये उसी सनातन आदर्श को अपना जीवन लक्ष्य बना कर इस धरती पर 125 वर्ष जीने की लालसा संजोयी थी। किन्तु, वह एक लालसा ही सिद्ध हुई और आज हम उसी सवाल से फिर घिर गए हैं और जवाब भी हमें ही देना है कि हम अभी भी उस सनातन आदर्श सहिष्णुता को चुने या फिर पश्चिम के विचार को, जिसकी व्याख्या हमने पीछे कर दी है और जिसे हमने अपनी जीवन पद्धित बना ली है, के आधार पर आगे बढ़ते जाएं। यहां इस बात पर भी विचार किया जाना चाहिए कि सहिष्णुता को हम भारतीयों ने अब तक जरूरत से ज्यादा महत्व तो नहीं दिया है और हमारी हमारी भौतिक तरक्की में यह तत्व अवरोध पैदा करता आया है।

इस अध्ययन का उद्देश्य यह भी है कि कहीं सहिष्णुता के कारण ही जरूरत के उन सोपानों को भारत नहीं छू पाया, जिन्हें अन्य राष्ट्र चाहे वह पश्चिम, पड़ोसी चीन अथवा जापान ने प्राप्त किया है। इन बातों को इस सिरे से भी देखना होगा कि क्या यही गुण ही हमारी सबसे बड़ी कमजोरी तो नहीं बना और भारतीयों में दब्बूपने की प्रवृत्ति डालने का कारक बन गया। क्या इस तत्व के कारण सब कुछ सहते जाने की हमारी प्रवृत्ति विकसित हॊती गयी और उसी के कारण ही भारतीयों की धर्म भीरूता या संस्कारगत समझौतावादी प्रवृत्ति तो विकसित नहीं हो गयी; अन्याय और बल के प्रतिकार की भावना मर गई?

क्या हिन्दू धर्म ही भारत में सहिष्णुता का विकास करने का एकमेव घटक था और इसी के उक्त तत्व ने विदेशी आक्रमण, अत्याचार और दमन के प्रतिकार की मानव सहज प्रवृत्ति का क्षय कर दिया और बाद में अन्य धर्म भी इसकी छूत का हिस्सा बनते चले गये?

क्या जिस तथाकथित सहिष्णुता की बात हमारे पूर्वज हजारों वर्ष पूर्व के ऋषियों से लेकर 19वीं सदी के पुनर्जागरण के महापुरूष करते रहे हैं, वह एक ‘कम्फ़र्ट जोन’ के आस-पास मण्डराते रहने की मनौवैज्ञानिक प्रवृत्ति भर है जो कभी-कभी अवसरवादिता या खतरा देख लेने पर अपने ''खोल में सिमट'' जाने की डिफेन्सिव अपील भर है और इसे भारतीयों ने तब-तब इस्तेमाल किया जब-जब वे मुकाबला करने में नाकामयाब हो गये?

बहुत पुराने इतिहास की घटनाओं को अगर छोड़ भी दें तो पाकिस्तान के साथ, नेपाल के साथ, बांगलादेश के साथ तो हमारी यह सहिष्णुता चमकदार दिखती है क्योंकि यहां हम शक्तिशाली है किन्तु चीन के प्ररिप्रेक्ष्य में जब हम इस तथ्य को समझने लगते हैं तो यह भारतीय की “निर्बल के बल राम”, वाली उक्ति के अनुरूप एक “ढाल” जैसा कुछ तो नहीं है जिसकी आड़ में भारतीय अपनी कायरता को साफ छुपा जाता है तथा इस बहाने से अपनी हुंकार नहीं भरने का दंभ करता रहता है और अपनी स्वभावजनित आक्रमणविहिनता को हम सहिष्णुता कहने लग गये क्योंकि सन्‌ 1962 के युद्ध के बाद भारतीय साहित्यकारों, विचारको और पत्रकारों ने नेहरू की विदेशी नीति की जो धज्जियां उड़ाई और घनघोर आलोचना की(1) उसमें सबसे बड़ा तथ्य जो आज तक भारतीय मानस को उहापोह में रखे हुये है वह यही है कि क्षमा करना हमारा जातीय स्वभाव है या शक्तिशाली के सामने झुक जाने की, सर्मपण कर देने की, घुटने टेक देने की सहज मानव कमजोरी है और जब-जब 3000 से भी अधिक वर्षों के इतिहास में हमें अपनी उस कमजोरी को छिपाने की जरूरत लगी हमने “सहिष्णुता” का महिमा मंडन और सार्वभौमिकता का झुनझुना बजाना शुरू कर दिया - “सर्वेभंवतु - - ”

हमारा मकसद “व्यवहारिकता” और “सिद्धान्त” को धरातल पर रखकर “भारत में सहिष्णुता” को समझने का विनम्र प्रयास रहेगा जिसे विशेषकर 1962 में चीन से युद्ध के बाद हजारों वर्षो के इतिहास में भारतीयों को अब तक सबसे अधिक झकझोरा है। हिन्दी के एक मूर्धन्य कवि जिन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि प्राप्त है, हिन्दुस्तान की हजारों वर्षों की सहनशीलता को नये नजरियें से देखने के लिये अनेक तल्ख कविताएं रच डाली जिसमें “हुंकार” और “परशुराम की प्रतीक्षा” संकलन उल्लेखनीय हैं, में से किसी एक में उन्होंने बहुत बड़ी बात कह कर हमें पुनः सोचने को विवश किया हैः- “क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो, उसको क्या जो दंतहीन विषहीन विनीत सरल हो।"

(1)

घातक है, जो देवता सदृश दिखता है

लेकिन कमरे में गलत हुक्‍म लिखता है

उस कुटिल राजतंत्री कदर्य को धिक् है

यह मूक सत्‍यहंता कम नहीं बधिक है

यह पाप उन्‍हीं का हमको मार गया है

भारत अपने घर में ही हार गया है

जो चरम पाप है, हम उसी की लत हैं

दैहिक बल को कहता यह देश गलत है

तलवारें सोती जहां बंद म्‍यानों में

किस्‍मतें वहां सड़ती हैं तहखानों में

जातीय गर्व पर क्रूर प्रहार हुआ है

मां के किरीट पर ही यह वार हुआ है

हम मान गए वे धीर नहीं उद्धत थे

वे सही और हम विनयी बहुत गलत थे

साधना स्‍वयं शोणित कर धार रही है

सतलज को साबरमती पुकार रही है

दानवी रक्‍त से सभी पाप धुलते हैं

उंची मनुष्‍यता के पथ भी खुलते हैं

सच पूछों तो अब भी सच यही वचन है

सभ्‍यता क्षीण बलवान हिंस्र कानन है

जब शांतिवादियों ने कपोत छोड़े थे

किसने आशा से नहीं हाथ जोड़े थे

पर हाय धर्म यह भी धोखा है, छल है

उजले कबूतरों में भी छिपा अनल है

जो पुण्‍य-पुण्‍य बक रह उन्‍हें बकने दो

जैसे सदियां थक चुकी, उन्‍हें थकने दो

वे देश शांति के सबसे शत्रु प्रबल हैं

जो बहुत बड़े होने पर भी दुर्बल हैं। .

रामधारी सिंह ‘दिनकर’

मंगलवार, 10 मई 2011

भारत में सहिष्णुता

मित्रों फ़ुरसत में स्तंभ के माध्यम से जितेन्द्र त्रिवेदी को आपके सामने पेश कर चुका हूं। हमारे संगठन के ही हैं। रंगमंच से जुड़े हैं, और कई प्रतिष्ठित, ख्यातिप्राप्त नाटकों का सफलतापूर्वक मंचन कर चुके हैं। खुद भी नाटक लिखा है। न सिर्फ़ साहित्य की गहरी पैठ है बल्कि समसामयिक घटनाओं पर उनके विचार काफ़ी सारगर्भित होते हैं। वो एक पुस्तक लिख रहे हैं भारतीय संस्कृति और सहिष्णुता पर। हमारे अनुरोध पर वे इस ब्लॉग को आपने आलेख देने को राज़ी हुए। उन्हों लेखों की श्रृंखला हम हर मंगलवार को पेश करेंगे। …. मनोज कुमार

clip_image002

जितेन्द्र त्रिवेदी

 

[image[33].png]मैं तीन छोटे-छोटे दृष्टांत (आबजरवेसन) आपके सामने रखकर अपनी बात प्रारम्भ करूँगा -

प्रथम - एक दिन एक गाँव के सारे ग्रामीणों ने के लिये ईश्‍वर से सामूहिक प्रार्थना करने के लिये निश्‍चय किया और वे लोग एक साथ प्रार्थना करने के लिये खूब खुली जगह में खड़े हो गये; इस भीड़ में और तो कोई खास बात मुझे नजर नहीं आई सिवाय इसके कि केवल एक छोटा बालक एक छाता लेकर आया था।

द्वितीय - अपने छः माह के बच्चे को जब मैं हवा में ऊपर उछालता था तो मैं जितनी भी बार ऐसा करता था वह अपने पोपले मुँह से खिल-खिला कर के हँस देता था और फिर मैंने इस तथ्य को पहली बार देखा कि सभी बच्चे हवा में उछालने पर हँसते हैं।

 

तृतीय - यह कि मुझे ऊपर के दृष्टांत (आबजरवेसन) में तब तक कोई खास बात नजर नहीं आई थी पर आज खासियत लगती है जो आपसे बाँट लेता हूँ - पहली घटना में मुझे सिर्फ छोटा बालक ही ईश्‍वर की कृपा के विश्‍वास से लबालब भरा दिखा क्योंकि उसका बारिश के लिये होने वाली प्रार्थना में छाता लेकर आना ईश्‍वर के रहम और दया में जरा सी भी संदेह की गुंजाइश से परे था। दूसरी घटना में बच्चे का बेपनाह भरोसा कि उछालने वाला हाथ मुझे नीचे गिरने पर हर हाल में थाम लेगा। कहीं से भी उसके मन में शक नहीं लगता, अगर जरा भी शक होता तो वह रोता। इनमें पहले को मैं फेथ (faith) कहूंगा, दूसरी को ट्रस्ट (trust) और इन दोनों के मेल से इस कायनात में जिस सुन्दर शब्द की रचना होती है वह है - ''सहिष्णुता'' जिसमें सबसे पहले ईश्‍वर की रहम पर पूरा भरोसा और दूसरा एक-दूसरे पर विश्‍वास। अगर ये दोनों चीच इंसान में हैं तो वह सब कुछ सहने की शक्ति रखता है।

शायद बच्चे का हंसना बायोलोजिकल अधिक है, उसको गुदगुदी लगती है फिर भी जो भी हो मैं आपको अधिक तार्किक नहीं होने देना चाहता हूं। मैं तो चाहता हूं कि आप बात को पकड़ लें कि उस बच्चे को अभी अहसास ही नहीं कि उछालने पर वह सीधे जमीन पर भी गिर सकता है, इसी अबोधता की आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है और इसी पर आने वाली दुनियां टिकेगी।

विषय प्रवेश :

19वी सदी के अंत और 20वी सदी के मध्य तक सिर्फ भारतवासियों का ही नहीं अपितु दुनिया¡ के अधिसंख्य लोगों की यह सामान्य धारणा थी कि भारतीय और पाश्चात्य संस्कृति दो अलग-अलग ध्रुव हैं। इसे सन्‌ 60 के दशक की हिन्दी फिल्मों में बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है, जो बहुत कलात्मक तो नहीं किन्तु सामान्य भारतीय की समझ के आस-पास है। “पूरब और पश्चिम” नाम की इस फिल्म में इन्हीं दो ध्रुवीय धारणाओं को भली-भांति दिखाया गया है। निर्देशक इस प्रयास में कामयाब है कि पूर्व और पश्चिम दो अलग-अलग सोच हैं और दोनों के मध्य परस्पर कोई तुलना नहीं की जा सकती है। एक में भोग ही सब कुछ है, जबकि दूसरे में त्याग; एक में संग्रह की इतनी अधिक चाह कि दुनिया¡ का सबसे धनी व्यक्ति बन जाने की लालसा और दूसरे में अपरिग्रह का इतना विराट चिन्तन कि देश को आजादी दिलाने के बाद भी किसी भी पद की लालसा तक नहीं रखना, अपितु यह भी सुनिश्चित कर देना कि उनकी कोई औलाद भी पद-लोलुपता में न फ¡स पाएं। इन दोनों ध्रुवो के अंतर से लोग बहुधा यह सामान्यीकरण कर लेते हैं कि वास्तव में हम ही सही हैं और फिल्म “पूरब और पश्चिम” की मानसिकता की तर्ज पर अंत में जीत हमारी पूज्यनीय पुर्वी संस्कृति की ही होगी। जैसा कि उक्त फिल्म में भी अंत में यह तथ्य उद्घाटित करके निर्देशक असीम शांति में लीन हो गया लेकिन आज भारत जहा¡ खड़ा है वहा¡ से या समकालीन भारतीयों के बीच रह कर तो ऎसी कथा का अंत कुछ और भी किया जा सकता है। बहुत अधिक विस्तार में न जाकर वर्तमान भारतीयों के जीवन को यदि गहराई से देखें तो उसे अब उन्हीं चीजो में लिप्त पाएंगें जिनकी हम पहले भर्त्सना करते थे। जिन चीजो को हम भोग विलास कहते थे, अब वे सुविधाएं हो गयी हैं और आवश्यताएं भी। हमारी त्याग की मौलिक सोच को अगर अब के परिप्रेक्ष्य में अलग-अलग समझने के लिये कि कैसे दोनों में परस्पर दूरी बढ़ी है? उस भयावहता की समझ को दिखाने के लिये थोड़ा गम्भीर अध्ययन देना पड़ रहा है।

31 जनवरी, 1900 ई. को कैलीफोनियां के पॅसाडेना नामक स्थान “शेक्सपियर-क्लब” में स्वामी विवेकानन्द द्वारा पश्चिम में आज से 110 वर्ष पूर्व जो विचार दिये गये थे और यदि भारतीयों द्वारा वर्तमान के वह सन्देश पढ़ा जाएगा, तो जो कुलमुलाहट होगी या होनी चाहिये, उसे दिखाना मेरा मकसद है। उन्होंने कहा था- ''जीवन में सीता ने इतने कष्ट सहे, इतनी वेदनाएं सहीं किन्तु राम के विरूद्ध उनके मुख से एक कठोर शब्द भी न निकला। वे उसे अपना कर्तव्य जानकर सहती रहीं। सीता के निर्वासन के घोर अन्याय पर विचार करो। पर सीता ने उन सबको भी सह लिया - उनके हृदय में लेश मात्र भी कटुता उत्पन्न नहीं हुई।” यह तितिक्षा ही भारतीय आदर्श है। भगवान बुद्ध ने कहा - “तुम्हें कोई आहत करता है और यदि तुम प्रतिकार में उसे आहत करने के लिये अपना हाथ उठाते हो तो इससे तुम्हारे घाव को तो आराम नहीं मिलेगा - हा¡, संसार के पापों में एक वृद्धि अवश्य हो जाएगी।” सीता इस भारतीय आदर्श की सच्ची प्रतिनिधि हैं। अत्याचार के प्रतिशोध का विचार तक उनके हृदय में नहीं आया। कौन जानता है, इन दोनों आदर्शों में कौन सत्य और श्रेष्ट है - पाश्चात्यों की यह बल प्रतीयमान शक्ति या प्राच्यों की कष्ट सहिष्णुता, क्षमा और तितिक्षा? पश्चिम कहता है, “हम अशुभ पर विजय प्राप्त करके ही उसका नाश करते हैं।” भारत ने कहा है - “हम अशुभ का नाश करते है, सहन करके।” यहा¡ तक कि यह हमारे लिये आनन्द की वस्तु बन जाता है। शायद दोनों ही आदर्श महान हैं पर कौन जानता है कि अन्ततोगत्वा कौन सा आदर्श बच सकेगा - किस आदर्श की विजय होगी? कौन जानता है किस आदर्श से मानव जाति का अधिकतर तथा यथार्थ कल्याण सम्पादित हो सकेगा। किसे ज्ञात है कौन सा आदर्श मनुष्य की पाशविकता को निर्वीय कर उस पर विजय पा सकेगा - सहिष्णुता अथवा क्रियाशीलत।

विवेकानन्द इसके बाद देखने के लिये और अधिक जिंदा नहीं रहे और सन्‌ 1902 में उनकी अकाल मृत्यु हो गयी। इसी समय एक व्यक्ति, जिसने विवेकानन्द के उक्त भाषण को तब तक पढ़ा भी नहीं था, दक्षिण अफ्रीका में गरीब भारतीयों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहा था और एक औसत आदमी की जिन्दगी जी रहा था। वह धीरे-धीरे यह सोचने लगा था कि भारत की सनातन सहिष्णुता की विरासत को ही आगे ले जाना चाहिये। 1906 के बाद तो उसने ऐसा पक्का इरादा किया जो 1908 में उन्होंने “हिन्द स्वराज” नामक अपनी छोटी सी पुस्तिका में लिख कर उसी इरादे को समूची दुनिया¡ के सामने रख दिया। आने वाले लगभग 40 साल तक बिना रुके हुये वे अपने उस 1908 के तयशुदा “सहिष्णुता” के मिशन पर चलते गये जबतक कि उन्हें गोली मार कर राह से हटा नहीं दिया गया और वह भी खुद उसी सनातन “सहिष्णुता” के वंशज-एक भारतीय के ही द्वारा। उसके बाद सहिष्णुता को भारतीय मानस से धीरे-धीरे हटने में देर नहीं लगी। आज भारत जहा¡ खड़ा है वहा¡ से हम फिर से विवेकानन्द के सन्‌ 1900 के उस वक्तव्य के आसपास ही खड़े हुए हैं कि - ''कौन सा आदर्श मनुष्य की पाशविकता को निर्वीय करेगा - पश्चिम का विचार कि “ताकत” से अथवा भारत का सनातन विचार कि “सहिष्णुता” से?

(ज़ारी ….)