साँझ भई फिर जल गयी बाती !
|
| बहुराष्ट्रीय कंपनी के वातानुकूलित कार्यालयों में ऋतुओं की आर्द्र-उष्णता की अनुभूति कहाँ ? महानगरीय चकाचौंध में बिजली की रंगोलियाँ सजती हैं.... लेकिन पल भर को बिजली के जाते ही मुँह से निकलता है, "उफ़....सस्सा...... !" अच्छा हुआ उस सांझ बिजली नहीं थी. निकट के बस-स्टॉप से घर तक का छोटा सा रास्ता बिना स्ट्रीट-लाईट के... ! ओह.... शाम ढले कहीं ये गली मेरे गाँव तो नहीं जा रही.... ! आह्हा.... ! नुक्कड़ के बेकरीवाले ने इमरजेंसी लाईट नहीं.... मोमबत्ती जला रक्खी थी ! लुक-झुक-लुक-झुक.... ! मेरे मन में भी जल उठती अतीत की ज्योति.... !!! |
|



