| पछिला हफ्ता तो हम एगो अजगुते (आश्चर्य) देखे। एक इडिअट बॉक्स में तीन इडिअट आ रहा था। अरे अमीर खान वाला फिलिम थ्री इडिअट्स। फिलिम जब ख़तम होए को आया तो उ का नाम रहा.... हाँ याद आया, रस्तोगी जी और फरहान मियाँ कुक्कुर लेखा सूंघते-सूंघते रैंचो के पास पहुँच गए। उके साथ हिरोईनी भी थी। खैर सब मिले मगर खैर-मकदम का होगा... लात बाजिये शुरू हो गया। सब मिल के लगा रैंचो को लोंघरा-लोंघरा के मारे। ससुर कामो वैसने किया था। कौनो यार-दोस्त को बताये बिना चुपे-चाप तड़ीपार हो गया था। उ सब ई को खोजे में रात दिन तड़पता रहा। इत्ते दिन पर मिला था सो सब प्यार-दुलार निकाल दिया। बाद में पता चला कि उ रणछोड़ दास चांचर उर्फ़ रैंचो नहीं है। अब हिरोइनिया का आँख चमक गया। कहिस बहुत बढ़िया। अब हमरे नाम केआगे चांचर-पांचर तो नहीं लगेगा... ! फेर उ को पता लगा कि उ का नाम तो फुलसुक वांगडू है। अब ले बलैय्या के उ लगी फिर से कपार-माथा धूने। हाय नारायण ! हमरा नाम वांगडू हो जाएगा.... ! इहे बात पर हमरे मुँह से निकल गया, "ये लो... राजा राज को बेहाल रानी काज को बेहाल !"
अब ई सुन के भौजी जो ताली पीट के हँसे लगी कि भैय्यो को रहा नहीं गया। एक तो फिलिम हंसाते-हंसाते हाल खराब करा था... ई फकरा पर तो जो हंसी बाजरा कि भौजी का भाई गोपीचन बेचारा गिरते-पड़ते भगा बाथरूम। उ के बाद सनीमा तो दुइये मिनिट में ख़तम हो गया मगर भौजी और गोपीचन हमरे पीछे पड़ गए। ई फकरा कहाँ से सीखे आप ? हम कहे, 'भकोल दास से।' भकोल दास बेकल राजा के इस्टेट का मनेजरी करता था। इंदिरा गांधी के राज में जमींदारी गया... फिर बाँट-बखरा... ! एक तो भाई-देयाद उकपाती (शैतान) ऊपर से रैय्यत-बटाईदार भी क़ानून बूकने लगा था। बेकल राजा पर महीना के दिन सेजादे मोकदमे लदा गया। बेचारे दिन रात कनूनिये दाव-पेंच सोझराने में लगे रहते थे। परबत्ता वाला बाइस बीघा के पलौट पर कुजरा-कवारी सब कब्ज़ा कर लिया था। सरकार का हुकुम था कि जौन को बसे का जमीन नहीं हो उ जहां पड़ती जमीन पाए घर बना ले। अब बेकल राजा बेचारे जमीं छोडाए कैसे ? अब यही पलौट पर बेकल राजा का राज था। ई गया हाथ से तो हो गया ठन-ठन गोपाल। राजा जीएड़ी-चोटी का पसीना एक किये हुए थे। भकोल दास भी वकील-मोहरीर के पाछे ई कोट से उ कोट चक्कर घिरनी की तरह नाचते रहता था।
हाई कोट कलकत्ता का मुखर्जी वकील आया। उ सब कागज़-पत्तर दुरुस्त कर के नेट दस बजे बोलाया था। कहा था एक्के जिरह में केस को हवा-हवाई कर देंगे। मुखर्जी वकील का बात था कौनो खेल मियाँ के टोपी नहीं। भकोल दास और बेकल राजा रात भर लालटेन जला के कागज-पत्तर जोगाते रहे। एक झपकी मारे और फिर उठ कर तैयार। भोरे सत बजिया पसिंजर भी पकड़ना था। भकोल दास को कहचरिया बस्ता थमा के गए बेचारे गोसाईं घर में गोर लगने। आखिर पुश्तैनी ज़मीन का मामला था। कुल देवता का आशीर्वाद तो जरुरिये था न। इधर उनकी लुगाई भी कम परेशान नहीं थी। बेचारी हरबरा के दू गो बाल्टी ले के निकली, "एजी ! आप दरभंगा चले जाइएगा तो हम दिन भर बिना पानीये के रह जायेंगे। पहिले कुआं पर से पानी भर के तो ला दीजिये।" बेचारे राजा जी कुलदेवता से पहिले गिरिह लछमी को सिर नवाए और बाल्टी ले के धर-फार भागे कुआं पर। भकोल दास द्वार पर खड़ा सब तमाशा देख रहा था। राजा जी पानी रख के गोसाईं घर में जाने लगे कि गिरिह लछमी का फिर आदेश हुआ, "सुनिए ! पानी लाइए दिए हैं तो बर्तनों साफ़ कर दीजिये न... ! हम राते हाथ में मेहदी लगाए हैं !" बेकल राजा बोले, "अरे सिरीमती जी ! गाडी छूट जायेगी तो परबत्ता वाला राज गया हाथ से... !" मगर रानी जी कौनो मुरुख-चपाठ नहीं थी। झट से अपना दाहिना कलाई उल्टा कर बेकल जी के सामने कर दी, "देखिये ! अभी तो पांचो नहीं बजा है। पसिंजर तो सात बजे है।" बेचारे राजा जी गमछा और कुरता उतार कर अलना पर रक्खे और धोती समेट कर बर्तन रगड़े लगे।
झट-पट में बर्तन धोये और जैसे ही हाथ में गमछा लेते हैं कि सिरीमतीजी फिर से बोली, "सब पानी तो बरतने में लगा दिए अब दिन भर कैसे काम चलेगा ? दू बाल्टी और हमरे नहाए खातिर भी ला दीजिये न... !" अब तो प्राण जाहि पर बचन न जाहि.... ! बेचारे बाल्टी उठा के फिर चले कुआं पर। भकोल दास आँख नाचा कर पूछा, "का ?" बेचारे का जवाब दें ? बोले, "बस हो गया। दू बाल्टी पानी दे देते हैं फिर चलते हैं। अन्दर पानी रख के बेचारे जैसे ही कुरता उठाए कि महारानी जी कठौती में आंटा ला के सामने रख दी, "आप दरभंगा जा रहे हैं और आज जिबछी-माय भी नहीं आयेगी। फिर बाल-बच्चा खायेगा का ? ई आंटा तो कम से कम गूँथ के जाइए।" दूसरा का बात होता तो काटियो देते...राज रहे कि नहीं रहे... लौट के तो यही घर में आना है। बेचारे मन-मसोस कर आंटा में पानी उड़ेले लगे। इधर भकोल दास बाहर से आवाज लगाया, "मालिक ! जल्दी चलिए। गाड़ी का टेम हो जाएगा।" बेचारे अन्दर से बोले, "बस! यह अन्तिमे काम है। चलते हैं।" बेकल राजा जब तक आंटा गूंथे गिरिह लछमी जी नहा-सोना के रेडी हो गयी थी। मुँह में मगही पान का गिलौरी रखी और टेप-रेकट पर गाना चालु कर दिया, "एगो चुम्मा ले ला राजा जी बन जाई जतरा.... !" राजा जी एगो लम्बा सांस ले के उठे और हाथ धो कर गमछा में पोछ के कुरता पहिने। फिर गोसाईं घर में जा के सिर नवाये। फिर सिरीमती जी के कमरे में झाँक कर बोले, "चूल्हा भी पोछ दिए और तरकारी भी काट दिए। अब हम चलते हैं।" और जैसे खुट्टा तोड़ के बछरा भागता है वैसे ही बेचारे बेकल राजा भागे आँगन से। राजा जी को देख कर भकोल दासको भी जी में जी आया। दोनों आदमी जय गणेश-जय गणेश कर के कदम बढाए। दरवाजे से उतर कर सड़क पर आये ही थे कि बहरिया कोठरी के खिड़की से मूरी निकाल कर सिरीमती जी चीलाई, "एजी ! सुनिए ! सुनिए !! एगो काम तो बचिए गया। जल्दी आईये। वरना लेट हो जाएगा।" बेकल राजा एक बेर घर के तरफ देखें एक बेर भकोल दास को। भकोल दास भी समझ गया। बोला, "जाइए का कीजियेगा... ? 'राजा राज को बेहाल रानी काज को बेहाल'। आप को परबत्ता का इस्टेट बचाए का पड़ा हुआ है और मलकिनी को दीन भर काम कौन करेगा ई का चिंता लगा है।" जाइए, देखिये झट-पट कौन काम पड़ा हुआ है ! बेचारे राजा जी से तभी तो ई कहावत पर भी हंसा नहीं जा सका। अपना जैसे मुँह लटका के पिछले पैर पलट गए। मगर एक दिन भकोल दास मिसरी लाल कक्का के अंगना में ई किस्सा कह रहा था तो हम भी वही थे। उ जैसे ही अंतिम मे खिखिया के कहा, "राजा राज को बेहाल ! रानी काज को बेहाल !!" की हम तो हँसते-हँसते दोबर हो गए। काकी तो लोटा-लोटा के हंसी। मिसरी कक्का भी हँसते-हँसते काकी को ताना मारे, "आज से आप भी काज कम करवाइए हम से नहीं तो..... !" जब सब हंस ठठा के शांत हुआ तब हम भकोल दास से पूछे, "दास जी ! आपको ई अलबत्त बात कहाँ से सूझा ?" दास जी बोले, "धुर महाराज ! अरे और का कहते ? जानते हैं, बेकल राजा कितना परेशान थे परबत्ता पलौट के लिए... और महारानी जी को अपना गिरिह-कारज ही सबसे जरुरी लगता था। तो ठीके न कहे न ? मिस्री कक्का भी भकोल दास के हाँ में हाँ मिला के बोले, "हाँ ठीक नहीं तो क्या ? एक किसी जरूरी बात के लिए परेशान है और दूसरा किसी बेकार बात के लिए तो का कहेंगे ? सहीये तो कहे हैं, "राजा राजको बेहाल ! रानी काज को बेहाल !!" कहावत का मतलब बुझा के मिसरी कक्का भी जो लय में ई दुहराए कि हंसी का बाँध फिर से टूट गया। तो वही हाल उ हिरोइनिया कर रही थी। सब को सब बात का चिंता लगा है.... कि भई रैंचो कौन था... ई वांगडू को रैंचो काहे बनना पड़ा... उको अमीरका के कंपनी से डील करना था... अब आगे का होगा... सबई में लगा था और हिरोईनी को इहे का चिंता खाए जा रहा था कि उ का सरनेम का होगा... ?
हूँ ! पूरा किस्सा सुन के भौजियो के मुँह से निकल पड़ा, "मार बढ़नी .... सच्चे तो, राजा राज को बेहाल ! रानी काज को बेहाल !!" भौजी कहावत का अर्थ समझ कर भैय्या के तरफ घूम के बोली, "आप कुच्छो समझे कि नहीं ? हम भी काज से बहुते तबाह रहते हैं ?" भौजी का बात ख़तम होए से पहिलही हम टपक पड़े, "लेकिन भौजी ! ई कहावत को कौनो-कौनो जगह ऐसे भी बोलते हैं, "राजा राज को बेहाल ! रानीचुम्मा को बेहाल !!" हा... हा... हा... हा... ! एक बार फिर से सब ठहक्का मर के हंसने लगा। खाली गोपिचंमा बेचारा मूरी झुकाए मुस्का रहा था। |