देसिल बयना - 64 : सांच को आंच क्या
-- करण समस्तीपुरी
अरे बाप रे बाप........ ई शीतलहरी तो जान मुआ देगा रे दद्दा... ! पंद्रह दिन होय गया गोसाईं को उगे। गुरूजी पढाए रहे अनेक शबद एक शबद.... 'जौन जनानी सुरुज को नहीं देखी हो -- असूर्यपश्या'। ई तो पूरा परदेसे पन्द्रहिया से 'असूरुजपश्य' है।
हाथ-पैर ठण्ड से क
ठुआ के लोह हो गया है। बतीसो दांत चौबीसों घंटे खंजरी के तरह बजते रहता है.... हाड़-पांजर तक हिल गया है। ससुर हुक्का पानी पर भी आफत है। कोई निकले भी तो कहाँ... मियाँ के दौर मस्जिद तक... रजाई से निकलो तो घूड़ा तर.... !
ठुआ के लोह हो गया है। बतीसो दांत चौबीसों घंटे खंजरी के तरह बजते रहता है.... हाड़-पांजर तक हिल गया है। ससुर हुक्का पानी पर भी आफत है। कोई निकले भी तो कहाँ... मियाँ के दौर मस्जिद तक... रजाई से निकलो तो घूड़ा तर.... ! उ तो कहिये कि घूड़े-धुंआ के बल पर जान बचा हुआ है। खैर हमरे रेवाखंड का विशेषता भी है घूड़ा। ख़ास कर अखारा पर वाला घूड़ा तो इलाका-फेमस है। माझकोठी का बच्चा से लेके बूढा तक वहीं डेरा दिए रहता है। अखारा पर के सुखाई भगत खूब हैं भी। इएह अजोध लकड़ी का धुनी जोर देते हैं। धुइयाँ और कुहासा दुन्नु मिल कर एक हो जाता है। बीच में धधरा को घेरे चारु तरफ से टोलबैय्या (टोला का आदमी) सब।
अखारा पर के घूड़ा का महात्तम्मे अलग है। अजोध्याजी और जनकपुर के महात्मा लोग भर माघ अखारे पर सत्संग करते थे। उ के घूड़ा का परभावो बहुत था। कौनो रोगी दुखी हो अखारा पर के घूड़ा का भषम लगा दीजिये मिनिट में टनटना जाएगा। उ घूड़ा का एगो और खासियत था अगर आपके मन में कौनो मिथ्या-इर्ष्य, छल-कपट है तो आ उ का आंच बर्दाश्त नहीं कर सकते थे।
अखारा पर के घूड़ा का महात्तम्मे अलग है। अजोध्याजी और जनकपुर के महात्मा लोग भर माघ अखारे पर सत्संग करते थे। उ के घूड़ा का परभावो बहुत था। कौनो रोगी दुखी हो अखारा पर के घूड़ा का भषम लगा दीजिये मिनिट में टनटना जाएगा। उ घूड़ा का एगो और खासियत था अगर आपके मन में कौनो मिथ्या-इर्ष्य, छल-कपट है तो आ उ का आंच बर्दाश्त नहीं कर सकते थे।
सुखाई भगत किस्सा सुना रहे थे कि पेठिया गाछी वाला बटुकलाल खानदानी चोर था। ससुर उ चोरी को कहता था हाथ का सफाई। आपके आँख से डिम्मा गायब कर दे और आपको पता न चले और अगर पता चलियो गया तो का मजाल कि आप उसे ढूंढ़ निकालें.... ! हरि बोल।
माघे महिना में ससुरा का मति मारा गया। का किहिस कि बौधू महंथ का सबा सेर घी पता नहीं कहाँ घुसा लिया। रसोई के टाइम पर बेचारा भंडारी जब घी खोजे
तो ले बलैय्या के.... आँख बंद डिम्मा गायब। नजर के मटक में घी का कनस्तर खाली।
तो ले बलैय्या के.... आँख बंद डिम्मा गायब। नजर के मटक में घी का कनस्तर खाली। पूरा अखारा पर गुल-गुल-गुल-गुल होने लगा। घी कौन लिया.... ई लिया कि उ लिया.... मगर पता कैसे चले... ? सुखाई भगत के गुरु थे मोदकानंद महाराज। उ कहिन अरे घबराओ मत तुरत पता चल जाएगा कि घी किसने लिया है... ? उ जगह भंडारी, सेबक, सुखाई और बटुकलाल.... यही चार लोग थे। आखिर घी तो यही में से कौनो लिया होगा। हम किसी पर दोष नहीं लगाते हैं। मगर परीक्षा होगा सबका तो अपने पता चल जाएगा।
"बाप रे बाप..... ई ठंडी में सब का देह चेक करियेगा का.... ? इससे अच्छा भंडारी से काहे नहीं पूछ लेते हैं...... उ तो रसोई द्वार पर किसी को ठेकने भी नहीं देता है।" बटुकलाल सिकपिका कर बोला था। महाराजजी घूड़े तर से बोले, "नहीं हो ! परीक्षा की विधि है न.... ! चलिए आप सब एक एक कर इहाँ आईये।"
महाराजजी आगे कहे थे, "चारो आदमी सच बोल रहे हैं न। अगर झूठ बोलते हैं तो बता दीजिये नहीं तो हम देह-वस्त्र क्या चेक करेंगे.....ई ब्रहम घूड़ा का आंच सब कुछ बता देगा।" और लोग तो बस सुन रहे थे मगर बटुकलाल उछाल कर बोला, "हाँ भाई ! सांच को आंच का.... ? कौनो हम झूठ थोड़े बोल रहे हैं। जैसे चाहिए वैसे चेक कर लीजिये।"
मोदकानंदजी दो-चार तेलगर लक्कर डाल दीये घूड़ा पर। तुरत आंच उठने लगा। चारो जने एक-एक कर आये। दुइये मिनिट में सबका मिजाज खनखना जाता था। सेबकराम तो पूछा भी था, "परीक्षा हो गयी गुरूजी.... ? आंच बहुत तेज है बर्दाश्त नहीं हो रहा।"
मोदकानान्दजी बोले, "अरे भाई सांच को आंच क्या.... ? दुई
मिनिट खड़े रहो। चोर का पता तुरुत चल जाएगा।" इस तरह से सेवकराम के बाद नंबर आ गया बटुक लाल का। बेचारा आना-कानी करने लगा तो महाराजजी बोले, "अरे आप घबरा काहे रहे हैं... देखा नहीं.... उ दोनों सच बोल रहा था तो घूड़ा का आंच का बिगाड़ लिया उसका.... आ जाइए आपकी भी परीक्षा हो जाए।"
मिनिट खड़े रहो। चोर का पता तुरुत चल जाएगा।" इस तरह से सेवकराम के बाद नंबर आ गया बटुक लाल का। बेचारा आना-कानी करने लगा तो महाराजजी बोले, "अरे आप घबरा काहे रहे हैं... देखा नहीं.... उ दोनों सच बोल रहा था तो घूड़ा का आंच का बिगाड़ लिया उसका.... आ जाइए आपकी भी परीक्षा हो जाए।" बटुकलाल तमक कर बोला, "हाँ-हाँ, पता कीजिये न..... ! हमहू इन्तिजारे कर रहे हैं.... आग बताता है चोर का पता.... उन दोनों के बारे में बताया नहीं... ? दो मिनट भी नहीं गया कि आंच में कुछ छन-छन का आवाज उठा। गुरूजी ध्यान से देखे.... फिर हंस कर बोले, "बटुकजी.... जरा नीचे देखिये.... आपकी सच्चाई बह रही है।"
हा.... हा..... हा.... हा..... हा....हा..... ! आहि रे तोरी के.... ई तो सच में बटुक लाल की सच्चाई बही जा रही थी। बेचारा गुरूजी को कर जोर लिया, "छमा करिए प्रभु ! बहुत गलती हो गयी। जाड़ा महिना का जमा हुआ कठगर घी देख कर लोभ हो गया था। गमछी में बांध कर मिर्जई के नीचे छुपा लिए और ऊपर से चादर ओढ़ लिए। ऊपर-झापर से देखते भी तो पता नहीं चलता।"
मोदकनान्दजी बोले, "हाँ ! इहे लिए तो हम आंच जला दिए। जौन सांच होगा उको आंच का बिगार लेगा .... ? और जौन घी हुआ तो अपने पिघल के निकल जाएगा। तो समझे न.... सांच के लिए आंच नहीं होता है मगर झूठ को तुरत बाहर कर देता है।"
"हाँ गुरुजी ! सब बूझ गए। सत्य को कोई भी आलोचना या परीक्षा दबा नहीं सकती और असत्य को बचा नहीं सकती। मतलब कि गड़बड़ करेंगे तब आलोचना या विरोध का डर होगा। सही हैं तो डर काहे का.... !
कहते हैं कि उसी दिन से दू गो बात हुआ, एक तो अखारा पर का घूड़ा देवगुनिया हो गया। जौन कोई चोरी-चालाकी करे तो उका इन्साफ वही होने लगा.... ससुरा डर के मारे कोई अखारा पर के घूड़ा तर झूठ बोलता ही नहीं था। और दूसरा ई कहावत परचलित हो गया, "सांच को आंच क्या ?"