सोमवार, 22 अक्तूबर 2012

वह प्राचीन क़िला

वह प्राचीन क़िला

श्यामनारायण मिश्र


आसमान से बातें करता,
वह प्राचीन क़िला।
हमको मरे हुए कछुए-सा,
औंधा पड़ा मिला।

गुंबद गले, छत्र टूटे,
दीवारों में बीवांई।
भव्य बावली में है
जल की जगह, सड़ी काई।
जल के सपनों-सा टूटा,
पत्थर में कमल खिला।

फानूसों की जगह हो गया,
जालों का अनुबंध।
इत्र-सुगंधों की वारिस
सीलन औ’ दुर्गन्ध।
तोत मैना नहीं
चहकते उल्लू मूड़ हिला

राजकुमारी झांड़ू देती,
बर्तन मलती रानी।
राजकुमार बावला,
कुल की, अंतिम एक निशानी।
दादा से दिल्ली कंपती थी,
पोतों को दूभर है,
अपना ही तहसील, ज़िला।

(चित्र : आभार गूगल सर्च)


20 टिप्‍पणियां:

  1. कल हैदराबाद के किसी नवाब की बात हो रही थी !
    आज उस नवाब का पोता कुछ ऐसे ही हालातों में है
    समय के साथ बहुत कुछ परिवर्तन होता है ...यही इस रचना
    में पढने को मिला ....आभार सुन्दर रचना के लिए !

    जवाब देंहटाएं
  2. दादों से दिल्ली कंपती थी..बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति।

    जवाब देंहटाएं
  3. परदेसी के हाथ हमेशा इज्ज़त बिकी यहाँ पर ,
    जनमें जब ऐसे कपूत तो दोष धरोगे किस पर !

    जवाब देंहटाएं
  4. राजकुमारी झांड़ू देती,
    बर्तन मलती रानी।
    राजकुमार बावला,
    कुल की, अंतिम एक निशानी।
    दादा से दिल्ली कंपती थी,
    पोतों को दूभर है,
    अपना ही तहसील, ज़िला।

    ....क्या यह सामयिक विडम्बना ही है ???

    जवाब देंहटाएं
  5. वाह....
    बहुत बढ़िया....
    हलके शब्दों में भारी अभिव्यक्ति....

    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  6. कुल की, अंतिम एक निशानी।
    दादा से दिल्ली कंपती थी,
    पोतों को दूभर है,
    अपना ही तहसील, ज़िला,,,,,,बेहतरीन अभिव्यक्ति,,,

    दुर्गा अष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें *

    RECENT POST : ऐ माता तेरे बेटे हम

    जवाब देंहटाएं
  7. आसमान से बातें करता,
    वह प्राचीन क़िला।
    हमको मरे हुए कछुए-सा,
    औंधा पड़ा मिला।

    इन पुण्य आत्माओं की अप्रतिम रचनाएं पढ़वा संजोके आप एक बड़ा काम कर रहें हैं .

    जवाब देंहटाएं
  8. दफ़न यादों में सब कुछ है कोई शिकवा गिला .
    सहेजा मान मर्यादा फिर सब खोया कहाँ मिला .

    besutiful lines to remember

    जवाब देंहटाएं
  9. ऐतिहासिक धरोहरों का यही हाल रहा ... सुंदर प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर सार्थक ऐतिहासिक चित्रात्मक प्रस्तुति ..आभार

    जवाब देंहटाएं
  11. सार्थक ऐतिहासिक चित्रात्मक प्रस्तुति ..बहुत खूब..

    जवाब देंहटाएं
  12. मनोज जी! आपके पास जिस रूप में भी इनकी कविताओं का सनाकलन है.. कृपया मुझे भेजें.. एक एक नवगीत मुझे लालच दिलाता है पूरा पढ़ जाने का!!

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत ही बेहतरीन चित्रण है..
    भावपूर्ण प्रस्तुति...

    जवाब देंहटाएं
  14. आसमान से बातें करता,
    वह प्राचीन क़िला।
    हमको मरे हुए कछुए-सा,
    औंधा पड़ा मिला।....dard ki parakashtha hai.....

    जवाब देंहटाएं
  15. दादा से दिल्ली कंपती थी,
    पोतों को दूभर है,
    अपना ही तहसील, ज़िला।

    बहुत सुंदर भावपूर्ण प्रस्तुति.

    जवाब देंहटाएं
  16. मुग़ल-वंश की वर्तमान हालात सी व्यथा या फिर डूबते सूरज का सच..

    जवाब देंहटाएं

आपका मूल्यांकन – हमारा पथ-प्रदर्शक होंगा।