साबरमती आश्रम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
साबरमती आश्रम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 22 जनवरी 2025

244. एस्थर फेरिंग

राष्ट्रीय आन्दोलन

244. एस्थर फेरिंग


1917

एस्थर फ़ेरिंग मेनन का जन्म कोपेनहेगन, डेनमार्क में 22 जून 1889 को हुआ था। मिस अस्थर फैरिंग और मिस मेरी पीटर्सन नाम की दो विदेशी महिलाएं जनवरी 1917 में अपने शैक्षणिक कर्यों की तैयारी के लिए साबरमती आश्रम पधारीं। ये दोनों डेनिश मिशनरी सिसाइटी की सदस्याएं थीं। उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वे भारतीय स्कूलों का दौरा करें और अपनी रिपोर्ट दें। 6 जनवरी 1917 को एस्थर फेरिंग और एन मेरी पिटर्सन अहमदाबाद के निकट कोछरब आश्रम पहुंचीं और वहां तीन दिन ठहरीं। इन्हें डेनिश मिशनरी सोसायटी ने दक्षिण भारत में लड़कियों की शिक्षा के हितों को बढावा देने के लिए काम पर लगाया था। एस्थर फेरिंग 1915 में भारत पहुंची थी। यहीं पर उसका सम्पर्क एन मेरी पिटर्सन से हुआ था। दोनों एक साथ मद्रास के एक आवास में रहती थीं। सोसायटी ने एन मेरी पिटर्सन को पूरे भारत के स्कूलों का मुआयना करके उनके संबंध में रिपोर्ट तैयार करने का काम सौंपा था। उन्होंने अपने कनिष्ठ सहयोगी के तौर पर फेरिंग को साथ ले लिया था। अश्रम की गतिविधियों से दोनों काफ़ी प्रभावित हुईं। गाँधीजी की दृष्टि में ये ‘विदेशी मित्रों की पवित्रात्मा जोड़ी’ थी। एस्थर का आश्रम आना उसके लिए एक गहन अनुभव था। गांधीजी में उसे एक आदर्श व्यक्ति मिल गया था। तिरुकोइलूर में अपने स्कूल लौटने के बाद वे खादी कपड़े पहनने लगीं। वे शाकाहारी बन गईं। आगे चलकर उन्होंने चंपारण में और बाद में रॉलेट विधेयक के विरुद्ध छेड़े गये गांधीजी के राजनीतिक संघर्षों के साथ अभिन्न नाता जोड़ लिया।

एस्थर फेरिंग ने 1917 का बड़ा दिन सत्याग्रह आश्रम में बिताने का निर्णय लिया। लेकिन मिशनरी कांफ़्रेंस के अधिकारियों ने मना कर दिया। उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्होंने मिशन छोड़ देने का मन बना लिया। लेकिन 1918 में गांधी जी ने उन्हें शांतिपूर्वक रहने के लिए कहा और यह भी समझाया कि उन्हें अपना अनुबंध पूरा करना चाहिए। मिशनरी के अधिकारियों को यह देखकर बहुत दुख हुआ कि विदेशी लोग गांधीजी और उनके राजनीतिक आंदोलनों से जुड़ रहे थे। एस्थर भी संदिग्धों की सूची में थी। 1919 के मध्य तक ‘स्कूल मिशनरियों’ की राजनीतिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाने वाले आदेश ज़ारी कर दिए गए। मिशन के अधिकारियों के साथ एस्थर का झगड़ा हो गया। इस बीच जब उन पर तरह-तरह की पाबंदियां लग रही थी, एस्थर केरल के ई. के. मेनन नाम के एक युवा मेडिकल छात्र के प्रेम में पड़ गई। 6 अगस्त 1919 को उन्होंने मिशनरी से त्यागप्त्र दे दिया। 1 सितम्बर 1919 से वे इस मिशनरी से मुक्त हो गईं।

एस्थर के समक्ष भारत में रहने और जीवन यापन का प्रश्न था। गांधीजी ने शांतिनिकेतन में रह रहे अपने मित्र चार्ल्स एंड्रूज़ को बताया कि एस्थर मुसीबत में है। उसकी मदद करें। उन्होंने 22 अगस्त 1919 को बंबई प्रेसिडेंसी के गवर्नर लॉर्ड वेलिंगडन को भी अनुरोध पत्र भेजा कि एस्थर को भारतीय नागरिक का दर्ज़ा दिया जाए। एस्थर को भारत में ठहरने की इज़ाज़त दे दी गई। एस्थर को राहत मिली।

अक्तूबर 1919 में वह आश्रम चली आई। गांधीजी उन दिनों आश्रम में नहीं थे। तब तक पिटर्सन भी भारत चली आई थी। एस्थर उसके साथ बड़ा दिन मनाने के लिए मद्रास चली गई। जनवरी 1920 में वह फिर से आश्रम आ गई। लेकिन गांधीजी उस समय भी बाहर ही थे। जून तक वे बाहर ही रहे। उनका आश्रम में कोई मित्र नहीं बना। आरम्भ में बा और एस्थर में काफ़ी बनती थी। बाद में उनका आपस में बनना बंद हो गया।

एस्थर भारत छोड़ कर डेनमार्क चली आई। 1921 में डॉ. मेनन भी डेनमार्क चले आए। 1 जुलाई 1921 को दोनों का विवाह सम्पन्न हुआ। दिसम्बर 1921 में दोनों भारत आए। एस्थर ने तमिलनाडु के चिदंबरम जिला स्थित बालिका मॉडेल स्कूल सेवा मंदिर में मिस पिटर्सन को सहायता देने का काम शुरु कर दिया। उनकी दो बेटियां हुईं। 1927 में एस्थर यूरोप लौट गईं। 1930 में डेनिश भाषा में उनकी लिखी गांधीजी की जीवनी प्रकाशित हुई। 1934 में वे पुनः भारत आ गईं और 1950 तक भारत में रहीं। फिर डेनमार्क चली गईं। 1962 में उनका निधन हो गया।

***     ***  ***

मनोज कुमार

 

पिछली कड़ियां-  राष्ट्रीय आन्दोलन

संदर्भ : यहाँ पर

 

रविवार, 19 जनवरी 2025

237. राजनीति से दूर रहे

राष्ट्रीय आन्दोलन

237. राजनीति से दूर रहे



1915

1915 में, जो उनकी उम्मीदवारी अथवा परीक्षा का वर्ष था, गांधीजी पूरी तरह राजनीति से दूर रहे। अपने भाषणों और लेखों में उन्होंने अपने को व्यक्ति और समाज के सुधार तक सीमित रखा और भारत के राजनैतिक प्रसंगों पर उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। इस नियंत्रण का एक कारण तो स्वयं अपने ऊपर लगाया गया प्रतिबंध था, और दूसरी यह बात कि वह अभी देश की राजनैतिक स्थिति का पूरा अध्ययन कर लेना चाहते थे।

जबकि गांधीजी देश की राजनैतिक स्थिति पर अभी अपने विचार कायम नहीं कर पाए थे, उनकी तात्कालिक समस्या दक्षिण अफ्रीकी संघर्ष के उन साथी-सम्बन्धियों को बसाने की थी। उन्हें उन्होंने पहले अहमदाबाद के निकट कोचरब गांव में एक आश्रम में बसाया बाद में वह आश्रम साबरमती नदी के किनारे अधिक स्थायी स्थान पर स्थापित हो गया। गांधी जी आश्रम में रहते और वहीँ से अपनी गतिविधियां संचालित करते। सत्याग्रह आश्रम बहुत जल्द ही देशी-विदेशी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया।

भारत लौटने पर उन्होंने देखा कि राष्ट्रवादी, युद्ध में बिना शर्त सहायता देने का विरोध कर रहे है। युद्ध में सहायता देना राजभक्ति का लक्षण माना जाता था। बिना शर्त राजभक्ति का परिचय देना राजनैतिक पिछड़ेपन का लक्षण और सरकारी पिट्ठुओं का काम था, देशभक्तों का नहीं। लेकिन गांधीजी का मत था कि युद्ध में सरकार से सहयोग करने की कोई कीमत नहीं मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा हमने सरकार के संकटकाल में उसकी वफादारी की, इससे यह सिद्ध नहीं हो जाता कि हम स्वराज्य के योग्य हो गए। राजभक्ति स्वतः कोई बड़ी बात नहीं है; यह तो दुनिया भर में नागरिकता की एक अनिवार्य शर्त है।

गोखले जैसे उदार नेता से सम्बन्ध होने के कारण वह खतरनाक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं समझे गए। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने असंवैधानिक आन्दोलन जरूर चलाया था जिसमें लोगों ने कानून की अवहेलना की और जेल गए थे। लेकिन उस आंदोलन का कारण जितना राजनीतिक था उतना ही मानवीय भी। सभी भारतीयों और वर्ण-द्वेष अथवा राजनैतिक कारणों से जिनका मन दूषित नहीं हो गया था, ऐसे सभी अंग्रेजों की सहानुभूति उस आंदोलन से थी। फिर जब भारत के वाइसराय लार्ड हार्डींग ने भी सत्याग्रह-आंदोलन का समर्थन कर दिया तब तो उस पर से विद्रोह का कलंक अवश्य ही हट गया था।

गांधीजी राजनीति में कूदने को उतावले नहीं थे। भारत में उनके राजनीतिक गुरु गोखले थे, जिन्होंने शुरू में ही गांधीजी से वचन ले लिया था कि वह पूरे एक साल तक भारत की सार्वजनिक समस्याओं पर अपनी राय जाहिर नहीं करेंगे। यह एक वर्ष गांधीजी के लिए उम्मीदवारी का समयया परीक्षण का कालथा।

भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में प्रवेश

1915 तक, यानी जब तक वह भारत नहीं आये थे, जनता के लिए अजनबी, अपिरिचित एवं अराजनैतिक लगते थे। लेकिन यह अपिरचय एक वरदान था। उन्हें लेकर लोग भ्रम का शिकार इसलिए नहीं हुए कि वह नरम पंथी थे और कुछ दूर तक उग्रपंथी भी। उनकी संयमित आदतें, साधुवत सम्मोहन, अंग्रेज़ी की अपेक्षा भारतीय भाषाओं का प्रयोग और धार्मिक प्रवचन – इन सबका जनता पर असर पड़ा और उसने उन्हें अपने हृदय में बैठा लिया। गांधीजी ने अपनी जड़ें भारतीय जमीन में गड़ायी और उसी से उन्होंने अपार शक्ति का सचय किया।

आर्थिक अंतर्दृष्टि

गांधी जी में एक आर्थिक अंतर्दृष्टि भी थी। उन्होंने बड़ी मेहनत के साथ जनता की ग़रीबी और दुर्दशा के आंकड़े एकत्रित किए थे। उन्हें विश्वसनीय बनाया था। उसके लिए उन्होंने जो तर्क प्रस्तुत किये उनका कोई उत्तर नहीं था।

राष्ट्रीय आंदोलन को एक सक्रिय नेतृत्व

राष्ट्रीय आंदोलन को एक सक्रिय नेतृत्व गांधी जी के द्वारा ही मिला। उनके आने के साथ-साथ जनता सहसा आन्दोलन की सक्रिय भागीदार बन गयी। गांधीजी ही एकमात्र नेता थे जिनका व्यक्तित्व ग्रामीण जनता के साथ पूरी तौर पर एकाकार हो गया था। उन्होंने अपने निजी जीवन को जिस ढर्रे पर चलाया उससे ग्रामीण परिचित थे। उन्होंने उस भाषा का प्रयोग किया जिसे वे आसानी से समझ सकते थे। समय के साथ-साथ वह ग्रामीण भारत में बहुत बड़ी संख्या में रहने वाले भारतीयों के ग़रीब और पददलित वर्ग के प्रतीक बन गये। इस अर्थ में वह भारत के सच्चे प्रतिनिधि थे।

राष्ट्रवाद के इतिहास में प्राय: एक अकेले व्यक्ति को राष्ट्र-निर्माण के साथ जोड़कर देखा जाता है। उदाहरण के लिए, हम इटली के निर्माण के साथ गैरीबाल्डी को, अमेरिकी स्वतंत्रता युद्ध के साथ जॉर्ज वाशिंगटन को और वियतनाम को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने के संघर्ष से हो ची मिन्ह को जोड़कर देखते हैं। इसी तरह महात्मा गाँधी को भारतीय राष्ट्र का पितामाना गया है।

चूंकि गाँधीजी स्वतंत्रता संघर्ष में भाग लेने वाले सभी नेताओं में सर्वाधिक प्रभावशाली और सम्मानित हैं अत: उन्हें दिया गया उपर्युक्त विशेषण गलत नहीं है। हालांकि, वाशिंगटन अथवा हो ची मिन्ह की तरह महात्मा गाँधी का राजनीतिक जीवन-वृत्त उस समाज ने ही संवारा और नियंत्रित किया, जिस समाज में वे रहते थे। कोई व्यक्ति चाहे कितना ही महान क्यों न हो वह न केवल इतिहास बनाता है बल्कि स्वयं भी इतिहास द्वारा बनाया जाता है।

मोहनदास करमचंद गाँधी विदेश में दो दशक रहने के बाद जनवरी 1915 में अपनी गृहभूमि वापस आए। इन वर्षों का अधिकांश हिस्सा उन्होंने दक्षिण अफ़्रिका में बिताया। यहाँ वे एक वकील के रूप में गए थे और बाद में वे इस क्षेत्र के भारतीय समुदाय के नेता बन गए। जैसाकि इतिहासकार चंद्रन देवनेसन ने टिप्पणी की है कि दक्षिण अफ़्रिका ने ही गाँधी जी को महात्माबनाया। दक्षिण अफ़्रिका में ही महात्मा गाँधी ने पहली बार सत्याग्रह के रूप में जानी गई अहिंसात्मक विरोध की अपनी विशिष्ट तकनीक का इस्तेमाल किया, विभिन्न धर्मों के बीच सौहार्द बढ़ाने का प्रयास किया तथा उच्च जातीय भारतीयों को निम्न जातियों और महिलाओं के प्रति भेदभाव वाले व्यवहार के लिए चेतावनी दी। 1915 में जब महात्मा गाँधी भारत आए तो उस समय का भारत 1893 में जब वे यहाँ से गए थे तब के समय से अपेक्षाकॄत भिन्न था। यद्यपि यह अभी भी एक ब्रिटिश उपनिवेश था लेकिन अब यह राजनीतिक दृष्टि से कहीं अधिक सक्रिय हो गया था। अधिकांश प्रमुख शहरों और कस्बों में अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की शाखाएँ थीं। 1905-07 के स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से इसने व्यापक रूप से मध्य वगों के बीच अपनी अपील का विस्तार कर लिया था। इस आंदोलन ने कुछ प्रमुख नेताओं को जन्म दिया, जिनमें महाराष्ट्र के बाल गंगाधर तिलक, बंगाल के विपिन चंद्र पाल और पंजाब के लाला लाजपत राय हैं। ये तीनों लाल, बाल और पालके रूप में जाने जाते थे। इन तीनों का यह जोड़ उनके संघर्ष के अखिल भारतीय चरित्र की सूचना देता था क्योंकि तीनों के मूल निवास क्षेत्र एक दूसरे से बहुत दूर थे। इन नेताओं ने जहाँ औपनिवेशिक शासन के प्रति लड़ाकू विरोध का समर्थन किया वहीं उदारवादियोंका एक समूह था जो एक क्रमिक व लगातार प्रयास करते रहने के विचार का हिमायती था। इन उदारवादियों में गाँधीजी के मान्य राजनीतिक परामर्शदाता गोपाल कॄष्ण गोखले के साथ ही मोहम्मद अली जिन्ना थे, जो गाँधीजी की ही तरह गुजराती मूल के लंदन में प्रशिक्षित वकील थे।

1915 में दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटने के बाद अगले तीन वर्षों में गांधीजी ने अद्भुत ख्याति प्राप्त कर ली थे। चंपारण, अहमदाबाद और खेड़ा के उनके प्रयासों ने यह प्रदर्शित कर दिया था कि वे मामलों को अपने हाथ में लेकर कुछ-न-कुछ ठोस कर ही लेते थे। उनकी राजनीति पद्धति उस समय की कांग्रेस और होमरूल लीग की पद्धति से बिल्कुल भिन्न थी। कांग्रेस अखिल भारतीय मुद्दों को उठाती थी और काम का आरंभ ऊपर से होता था। लेकिन गांधीजी स्थानीय मुद्दों को अखिल भारतीय स्तर पर ले जाते थे और स्थानीय नेताओं को अपने कार्यक्रम में भागीदार बनाते थे। कुछ विद्वानों ने इसे ‘सब-कांट्रैक्टर्स’ कहा है। चंपारण में राजेन्द्रपसाद, अनुग्रहनारायण सिन्हा, गुजरात में वल्लभभाई पटेल, महादेव देसाई, इंदुलाल याज्ञिक और शंकरलाल बैंकर जैसे कार्यकर्ताओं ने गांधीजी का साथ दिया और आगे चलकर उनके अनुयायी बने। गांधीजी के इन आरंभिक आंदोलनों से पता चलता है कि उनके आंदोलन में नीचे से आने वाला दवाब विद्यमान रहता था।

बंबई में कांग्रेस का अधिवेशन

भारत का राजनीतिक वातावरण गांधीजी का इंतज़ार कर ही रहा था। बंबई में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। लेकिन इस अधिवेशन में गांधीजी को विषय समिति का सदस्य नहीं चुना गया। गांधीजी किनारे कर दिए गए। सभी को मालूम था कि गांधीजी गोखले के काफ़ी करीबी थे। इसलिए सभापति सर सत्येन्द्र प्रसन्न सिंह ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें सदस्य नामित कर दिया।

***     ***  ***

मनोज कुमार

 

पिछली कड़ियां-  राष्ट्रीय आन्दोलन

संदर्भ : यहाँ पर

 

शनिवार, 18 जनवरी 2025

236. साबरमती आश्रम-2

राष्ट्रीय आन्दोलन

236. साबरमती आश्रम-2


कोचरब सत्याग्रह आश्रम

1915

आश्रम के समुदाय में सभी तरह के लोग थे। छोटे-छोटे बच्चे थे, तो अस्सी-अस्सी वर्ष के बूढ़े भी; यूरोपीय और अमरीकी विश्वविद्यालयों के स्नातक थे, तो संस्कृत के प्रकांड पण्डित भी, गांधीजी के कट्टर भक्त भी थे और हर बात में भीतर ही भीतर गांधीजी पर संदेह करने वाले शंकालु भी। आश्रम तो मानो एक ऐसी प्रयोगशाला थी, जहां के निवासियों पर गांधीजी अपनी नैतिक और आध्यात्मिक धारणाओं का परीक्षण किया करते थे। उनके अपने लिए उस आश्रम का वही महत्व था जो अधिकतर लोगों के लिए परिवार का होता है। वह विश्व के तुमुल कोलाहल से उन्हें मुक्त रखने वाला आश्रय-स्थल था। वह परिवार, रक्त या सम्पत्ति के बंधनों से नहीं, समान उद्देश्यों में निष्ठा से बंधा हुआ था। गांधीजी आश्रम पर शासन करते थे। पूरे देश के समान ही, आश्रम में भी उनका यह शासन केवल नैतिक था। जब कोई गलती हो जाती या कोई आश्रमवासी गंभीर अपराध कर बैठता तो वह सारा दोष अपने सिर ले लेते और उपवास कर उसका प्रायश्चित्त भी करते थे।

साझी रसोई

आश्रम का एक नियम यह था कि सारे आश्रम वासिओं के लिए एक साझी रसोई हो। आश्रम के सारे लोग सामूहिक रसोई में ही भोजन करते थे। महादेव देसाई ने इस नियम का विरोध किया था और उन्हें घर पर अलग रसोई बनाने की छूट थी। दूसरा नियम यह था कि जहां तक हो सके आश्रम में पैदा होने वाली साग-भाजी ही खाने के काम में लायी जाए। बाहर से कोई साग-भाजी मंगाई जाए। इसके लिए आश्रम में सब्जी का बगीचा था। इसकी अलावा बगान, खेत, दुग्धशाला, बढ़ई, चमड़े के काम और कपड़ा बुनाई के शेड, आदि कार्यस्थल थे।

समय की पाबंदी

गांधीजी की समय की पाबंदी का ख्याल बड़ी कट्टरता से करते थे। आश्रम की दैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए घंटी लगी थी। भोजन के समय तीन बार घंटी बजती थी। पहली घंटी लोगों को भोजन के कमरे में पहुंचने का संकेत होती थी। दूसरी घंटी इस कमरे के दरवाज़े बंद किए जाने के ठीक पहले बजती थी। तीसरी घंटी का संकेत होता था कि अब मंत्रोचारण के साथ भोजन शुरू किया जाए। आश्रम की घंटी दिन भर में छप्पन बार बजती थी। सर्वव्यापी घंटी बजते ही प्रातः 4.30 बजे प्रार्थना शुरू हो जाती थी। शुरू में संस्कृत के श्लोक पढ़े जाते, इसके बाद भजन गाए जाते। संगीत का निर्देशन आश्रमवासी संगीतकार पंडित खरे करते। भजन के बाद भगवत्‌ गीता का पाठ किया जाता। प्रायः रोज़ ही गांधीजी आध्यात्मिक विषय पर पंद्रह-बीस मिनट का प्रवचन दिया करते। प्रार्थना समाप्त होते ही आश्रमवासी अपने-अपने काम में जुट जाते।

संध्या प्रार्थना के पहले हाजिरी लगाई जाती थी। गांधीजी हमेशा नीम के पेड़ के नीचे बैठते। अकसर उनकी गोद में कोई बच्चा बैठा होता। कभी-कभी दो बच्चों में गोद के लिए लड़ाई होती, तो वे दोनों को अपने दोनों घुटनों पर बैठाकर झगड़ा सुलझाते। उनके सामने पुरुष एक ओर बैठते, और महिलाएं दूसरी ओर। जब कोई नाम पुकारा जाता तो वह शख्स बताता कि उसने दिन में कितना सूत काता। भजन, और गीता, गुरु ग्रंथ साहब, क़ुरान या बाइबिल के अंशों के पाठ के बाद गांधीजी सभा में उपस्थित लोगों से सवाल पूछने के लिए कहते। ये सवाल नितान्त व्यक्तिगत भी हो सकते थे। प्रार्थना सभा के बाद गांधीजी और आश्रमवासिओं के बीच अनौपचारिक संवाद हमेशा गंभीर नहीं होते थे, उनमें हंसी-मज़ाक़ भी चलता था।

क़रीब दो सौ पुरुषों, महिलाओं और बच्चों वाला आश्रम शारीरिक श्रम, मौन और प्रार्थनाओं में तपोवन वाला जीवन जीने वाले समुदाय था, किंतु वहां अकसर आपसी कलह भी आए दिन होते रहते थे। आखिर अधिकतर महिलाओं और बच्चों ने स्वेच्छा से इस जीवन को नहीं चुना था। क्योंकि उनके पति या पिता ने गांधीजी के साथ रहने और उनके सामाजिक, राजनैतिक या त्याग के आदर्शों को अपनाने का फैसला किया था। यहां लोग पड़ोसी तो थे मगर क़रीबी नहीं। गांधीजी सामुदायिक जीवन के सपने को साकार करने के लिए आश्रमवासियों को सीख और फटकार देने के साथ-साथ उन्हें पुचकारते भी रहते थे। ये उनका अब तक का सबसे महत्वपूर्ण प्रयोग था। बाधाएं न तो उन्हें हतोत्साहित करतीं न ही कमज़ोर। वे एक स्वप्नदर्शी थे। वे लोगों को, वे जो हैं उससे कहीं आगे इस रूप में देखते थे कि वे क्या बन सकते हैं! वे चाहते थे कि लोग नैतिक जीवन जिएं, जिसमें सच्चाई, ईमानदारी और सरलता के कड़े मानदंडों का पालन किया जाता हो। यह वह आश्रम था जहां वे चरखा कातने के चार घंटों को वे दिन का सबसे लाभकारी हिस्सा मानते थे। जब वे चरखे के पहिए को घुमा रहे होते थे तो उनका दिमाग स्थिर रहता था। जहां प्रार्थना उनके हृदय का दैनिक शुद्धिकरण था। प्रार्थना को वे भोजन से भी ज़्यादा ज़रूरी मानते थे। आश्रम को चलाने या स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व के लिए वे प्रार्थना को अपरिहार्य मानते थे। ब्रह्मचर्य की उनकी धारणा में केवल यौन निषेध नहीं शामिल था, बल्कि सभी तरह के आत्मानुशासन और आत्मसंयम शामिल था।

बापू साबरमती अश्रम में आहार के नए-नए प्रयोग किया करते थे। बिना पकाया अन्न खाने के प्रयोग, मूंगफली के दूध का प्रयोग, नीम के कड़वे पत्ते खाने के प्रयोग, विविध प्रकार से स्नान करने के प्रयोग, पेट और सिर पर मिट्टी की पट्टी रखने के प्रयोग, आदि। हर प्रयोग में गांधीजी प्रमुख सलाहकार होते थे। आश्रम के जीवन में नियमितता और संयम था। चिकित्सा के नए-नए प्रयोग तो होते ही रहते थे, लेकिन गांधीजी की निजी देखभाल और उनकी निष्ठा से मरीज़ों पर आश्चर्यजनक प्रभाव पड़ता था।

सत्याग्रह आश्रम में गांधीजी, कस्तूरबा, मणीलाल, रामदास के अलावे कुल पच्चीस स्त्री-पुरुष उस आश्रम में थे। उसमें से तेरह तमिल थे। बाद में गांधीजी की बड़ी बहन गोकी जो विधवा थी, अपनी विधवा पुत्री फूली और विधवा पुत्रवधु निर्मला के साथ आश्रम में रहने चली आईं।

गांधी जी ने घोषणा कर दी कि आश्रम की स्थापना सत्य के प्रयोग, सत्य के आचरण और सत्य की खोज के लिए की गई है। वहां रह रहे आश्रमवासियों को सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, आस्तेय, अस्वाद, अपरिग्रह, शरीर श्रम, स्वदेशी, अभय, अस्पृश्यता निवारण और सहिष्णुता का पालन करना होता था। ये संकल्प निरे यांत्रिक ढंग से नहीं, बुद्धिपूर्वक रचनात्मक ढंग से पालन करने के लिए बनाए गए थे। इनका उद्देश्य नैतिक और आध्यात्मिक विकास था।

सत्य का व्रत: यह पर्याप्त नहीं है कि व्यक्ति सामान्यतः असत्य का सहारा न ले; उसे यह भी पता होना चाहिए कि देश की भलाई के लिए भी छल-कपट नहीं करना चाहिए, सत्य के लिए माता-पिता और बड़ों का विरोध भी करना पड़ सकता है। प्रह्लाद के प्रसिद्ध उदाहरण पर विचार करें। इनमें निहित सत्य को पुरातन काल से मान्यता प्राप्त है और जब तक मानव जाति इन्हें अपने दैनिक आचरण का अंग नहीं बना लेती, इनकी आवश्यकता और महत्व बने ही रहेंगे। इस आश्रम में सत्य ही ईश्वर था। दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष के दौरान उन्होंने आंदोलन के दर्शन का विकास किया था। इसके प्रमुख तत्व थे – सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह। इस दर्शन के विकास के पीछे कुछ श्रेय इमर्सन, थोरो और तॉलतॉय को भी जाता है। लेकिन गांधीजी के दर्शन में पर्याप्त मौलिकता थी। इसकी परिभाषा करते हुए उन्होंने कहा कि वह आत्मा की शक्ति या प्यार की शक्ति है जो सत्य और अहिंसा से जन्मी है। मानव जीवन का लक्ष्य सत्य की खोज है। एक सत्याग्रही हर उस चीज़ के सामने झुकने से इंकार करेगा जो उसकी दृष्टि में ग़लत होगी। वह सारी उत्तेजनाओं के बीच शांत रहेगा। वह पाप का विरोध करेगा लेकिन पापी से घृणा नहीं करेगा। वह सत्य का प्रतिपादन करेगा, लेकिन विरोधी को आघात पहुंचाकर नहीं, वरन्‌ स्वयं को पीड़ित करके। उन्हें उम्मीद थी कि ऐसा करके वह पापी की अंतरआत्मा को जगाएगा। सफलता के लिए आवश्यक है कि सत्याग्रही भय, घृणा और असत्य से पूरी तौर पर मुक्त रहे। सत्याग्रह, उनके अनुसार बलवानों का हथियार था।

अहिंसा व्रत: किसी भी जीव का प्राण न लेना ही पर्याप्त नहीं है। इस व्रत का पालन करने वाला व्यक्ति उन लोगों को भी चोट नहीं पहुँचा सकता जिन्हें वह अन्यायी मानता है; वह उन पर क्रोधित नहीं हो सकता, उसे उनसे प्रेम करना चाहिए: इस प्रकार वह माता-पिता, सरकार या अन्य किसी के अत्याचार का विरोध करेगा, लेकिन अत्याचारी को कभी चोट नहीं पहुँचाएगा। क्रोध को भी हिंसा का एक रूप माना जाता था। सत्य और अहिंसा का पालन करने वाला व्यक्ति प्रेम से अत्याचारी को जीत लेगा, वह अत्याचारी की इच्छा के अनुसार कार्य नहीं करेगा, लेकिन जब तक अत्याचारी स्वयं पराजित नहीं हो जाता, तब तक वह अपनी इच्छा की अवज्ञा करने के लिए मृत्यु तक की सजा भुगतेगा। उनकी समझ में देश की स्थिति को सुधारने का एकमात्र तरीक़ा अहिंसा का तरीक़ा था। यदि उसका उचित रूप से पालन किया जाए तो वह एक अचूक तरीक़ा था। उन्हें इस बात का दृढ़ विश्वास था कि अहिंसा की पद्धति एक सर्वव्यापी और अचूक पद्धति है। बाह्य परिस्थितियों के प्रतिकूल होने पर भी, यहां तक कि झगड़े और हिंसा के समय भी, उसका अवश्य प्रयोग होना चाहिए।

ब्रह्मचर्य व्रत: उपर्युक्त दोनों व्रतों का पालन करना लगभग असंभव है, जब तक कि ब्रह्मचर्य व्रत का पालन न किया जाए; इस व्रत के लिए केवल इतना ही पर्याप्त नहीं है कि व्यक्ति किसी अन्य स्त्री को वासना की दृष्टि से न देखे, उसे अपनी पशु वासनाओं पर इतना नियंत्रण रखना होगा कि वे विचार में भी न हिलें; यदि वह विवाहित है, तो वह अपनी पत्नी के प्रति कामुक मन नहीं रखेगा, बल्कि उसे अपना आजीवन मित्र मानकर उसके साथ पूर्ण पवित्रता का संबंध स्थापित करेगा।

तालु पर नियंत्रण (अस्वाद): जब तक कोई व्यक्ति तालु के सुखों पर विजय प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक उपर्युक्त व्रतों का पालन करना कठिन है, विशेषकर ब्रह्मचर्य का। इसलिए तालु पर नियंत्रण को एक अलग पालन माना जाता है। देश की सेवा करने का इच्छुक व्यक्ति यह विश्वास करेगा कि भोजन केवल शरीर को बनाए रखने के लिए आवश्यक है; इसलिए वह प्रतिदिन अपने आहार को विनियमित और शुद्ध करेगा और अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे या तुरंत ऐसे खाद्य पदार्थों को छोड़ देगा जो पशु वासनाओं को उत्तेजित करते हैं या अन्यथा अनावश्यक हैं।

चोरी न करने का व्रत: दूसरों की संपत्ति समझी जाने वाली चीज़ों को न चुराना ही काफ़ी नहीं है। अगर हम ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं जिनकी हमें ज़रूरत नहीं है तो यह चोरी है। प्रकृति हमें रोज़ाना ज़रूरतों के हिसाब से ही चीज़ें मुहैया कराती है, इससे ज़्यादा नहीं।

अपरिग्रह व्रत: बहुत कुछ न रखना और न रखना ही काफी नहीं है, बल्कि ऐसी कोई भी चीज न रखना जरूरी है जो हमारी शारीरिक जरूरतों के लिए बिल्कुल जरूरी न हो; इसलिए अगर कोई कुर्सी के बिना रह सकता है, तो उसे ऐसा करना चाहिए। इसलिए इस व्रत का पालन करने वाला व्यक्ति लगातार इस पर विचार करके अपने जीवन को सरल बनाएगा।

स्वदेशी: जिन वस्तुओं के विषय में अथवा जिनके बनाने वालों के विषय में छल-कपट की सम्भावना हो, उनका प्रयोग करना सत्य के साथ असंगत है। अतः उदाहरण के लिए सत्य का उपासक मैनचेस्टर, जर्मनी अथवा भारत की मिलों में बनी वस्तुओं का प्रयोग नहीं करेगा, क्योंकि वह नहीं जानता कि उनमें कोई छल-कपट नहीं है। इसके अतिरिक्त मिलों में मजदूरों को बहुत कष्ट उठाना पड़ता है। मिलों में आग का प्रयोग करने से जीवन का बहुत बड़ा नाश होता है, साथ ही मजदूरों की असमय मृत्यु भी हो जाती है। विदेशी वस्तुएँ तथा जटिल मशीनों से बनी वस्तुएँ, इसलिए अहिंसा के उपासक के लिए वर्जित हैं। आगे विचार करने पर पता चलेगा कि ऐसी वस्तुओं के प्रयोग से चोरी न करने तथा अपरिग्रह की प्रतिज्ञा का उल्लंघन होगा। हम अपने हथकरघे से बनी साधारण वस्तुओं के स्थान पर विदेशी वस्तुएँ पहनते हैं, क्योंकि रीति-रिवाजों के अनुसार उनमें अधिक सुन्दरता होती है। शरीर का कृत्रिम सौन्दर्यीकरण ब्रह्मचारी के लिए बाधा है; इसलिए वह किसी भी साधारण वस्तु के अलावा किसी भी वस्तु के उपयोग से बचेगा। इसलिए स्वदेशी के व्रत के लिए साधारण और सरल तरीके से बने कपड़ों का उपयोग करना आवश्यक है, यहाँ तक कि बटन, विदेशी कट आदि का भी उपयोग नहीं करना चाहिए, और इस तरह स्वदेशी जीवन के हर क्षेत्र में लागू होगा। स्वदेशी उनका संकेत शब्द था। उन्होंने उसकी परिभाषा करते हुए कहा था कि – स्वदेशी वह भावना है जो हमें दूर की चीज़ों को छोड़कर अपने आस-पास की चीज़ों के इस्तेमाल और सेवा तक सीमित करती है। अतः उन्होंने शारीरिक श्रम पर बल दिया जिसे उन्होंने रोटी के लिए मेहनत और चरखा कहा।

निर्भयता की शपथ: निर्भयता की शपथ लेने वालों को यह वचन देना पड़ता था कि वे राजाओं, लुटेरों, बाघों या मौत के सामने कभी भी डर का ज़रा भी लक्षण नहीं दिखाएंगे और कभी भी बल का सहारा नहीं लेंगे, बल्कि हमेशा आत्मबल से अपनी रक्षा करेंगे। गांधीजी ने कहा, "जिस पर भय हावी हो जाता है, वह सत्य अहिंसा का पालन नहीं कर सकता।" "इसलिए, प्रबंधक राजाओं, लोगों, जाति, परिवारों, चोरों, लुटेरों, बाघ जैसे खूंखार जानवरों और यहां तक ​​कि मौत के डर से मुक्त होने का प्रयास करेंगे। एक सच्चा निडर व्यक्ति सत्य बल या आत्म बल द्वारा दूसरों के खिलाफ खुद का बचाव करेगा।"

अछूतों को स्वीकार करने की शपथ: अछूतों को स्वीकार करने की शपथ सबसे अंत में आई, लेकिन यह गांधी के विचारों में सबसे आगे थी। देखते-देखते आश्रम में गांधी जी के विचारों में आस्था रखनेवालों की बड़ी संख्या जमा हो गई। आश्रमवासियों के लिए गांधी जी महात्मा से बापू बन गए और कस्तूरबा गांधी बाबन गईं।

सुधार का गांधीजी का प्रथम प्रयोग

हिन्दू-मुस्लिम एकता, छुआछूत का निवारण और स्त्रियों की मर्यादा का उत्थान तीन ऐसे मसले थे जिनमें गांधी जी की बहुत गहरी रुचि थी। उन्होंने तथाकथित अस्पृश्यों को हरिजन रूप में संबोधित किया। अपने सपनों के भारत के बारे में उन्होंने एक बार लिखा था, मैं एक ऐसे भारत के लिए काम करूंगा जिसमें ग़रीब से ग़रीब लोग भी यह महसूस करेंगे कि यह देश उनका है, कि उसके निर्माण में उनकी आवाज़ भी प्रभावकारी है। ऐसा भारत जिसमें ऊंची और नीची जाति के लोग नहीं होंगे। उसमें सभी संप्रदायों के लोग पूरे सामंजस्य के साथ रहेंगे। ऐसे भारत में छुआछूत के अभिशाप की गुंजाइश नहीं होगी, स्त्रियां भी पुरुषों के समान अधिकार का उपयोग करेंगी! यही है मेरे सपनों का भारत!

गांधीजी मानते थे कि हिंदू धर्म की सबसे बुरी बात उसकी अस्पृश्यता की समस्या है। सवर्णों का दलितों के प्रति जो दुर्व्यवहार था वह गांधीजी के लिए असहनीय था। उन्होंने घोषणा कर दी कि कोई योग्य दलित परिवार आश्रम के नियमों का पालन करने को तैयार होगा, तो आश्रम में उसका स्वागत होगा। ठक्कर बापा (अमृतलाल ठक्कर) ने जब यह सुना, तो उन्होंने काठियावाड़ के एक दलित परिवार को गांधीजी के पास भेजा। सितंबर,1915 में आश्रम में पहले दलित आए। दूदाभाई, जो बंबई में शिक्षक थे, अपनी पत्नी दानीबहन और पुत्री लक्ष्मी के साथ आश्रम के नियमों का पालन करने का वचन देकर वहां रहने लगे। भारत में समाज सुधार का गांधीजी का प्रथम प्रयोग प्रारंभ हुआ।

इन दलितों के आश्रम में आने से तहलका मच गया। आश्रम में मगनलाल गांधी की पत्नी संतोष रोने लगी। बहन गोकी अपनी बेटी और बहू को लेकर आश्रम छोड़कर चली गई। अहमदाबाद में हंगामा हो गया। ऐसा करके उन्होंने कपड़ा उद्योग के उन दिग्गजों को नाराज़ किया जिन्होंने इसे वित्तपोषित करने में मदद की थी। एक-एक करके उन्होंने अपना समर्थन वापस ले लिया, जब तक कि वह समय नहीं आया जब आश्रम के पास बिल्कुल भी पैसा नहीं था। जुलूस निकला और नारे लगे। खबर आई कि समाज गांधीजी का बहिष्कार करेगा।  आश्रम बंद होने की नौबत आ गई। आसपास के लोगों ने गाली देना शुरू कर दिया और दूदा भाई का जीना हराम कर दिया। लेकिन गांधीजी अपने फ़ैसले से टस से मस नहीं हुए। उन्होंने धैर्य से काम लिया। गांधीजी ने घोषणा कर दी कि हम अहमदाबाद नहीं छोड़ेंगे, और ज़्यादा कष्ट हुआ तो भंगी बस्ती में जाकर रहेंगे। कष्ट बढ़ता रहा। कुंए के मालिक ने पानी देना बंद कर दिया और गालियां दी। आश्रम की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही थी।

जब गांधीजी को यह पता चला कि कस्तूरबा जाने-अनजाने आश्रम की अन्य महिलाओं का केंद्र बन गई हैं और दूदा भाई को आश्रम में रखने का विरोध कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि यह नहीं होगा। उन्होंने बहुत ऊंची आवाज़ में कस्तूरबा से कहा कि वो अपना फ़ैसला नहीं बदलेंगे। उन्होंने कस्तूरबा से यहां तक कह दिया कि अगर वो चाहें तो अपना अलग रास्ता अपना सकती हैं। इसे झगड़ा नहीं माना जाएगा लेकिन अब वो दोनों एक साथ नहीं रह सकते। यह उनका तलाक़ होगा। यह नाराज़गी ज़ाहिर करने के बाद गांधीजी ने दो चीज़ें कीं। एक तो उन्होंने ईश्वर से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी कि ग़ुस्सा उनकी एक समस्या है और वो इससे कैसे निपटेंगे नहीं जानते। दूसरा, उन्होंने अपने एक मित्र को पत्र लिखकर पूरी घटना की जानकारी दी और कहा कि यह बात एक अछूत व्यक्ति को आश्रम में रखने की वजह से हुई है और उन्होंने कस्तूरबा से कह दिया है कि अब उनके रास्ते अलग हो चुके हैं। यह बात वो सार्वजनिक करते हैं।

एक दिन एक कार आश्रम के पास आई और इतनी देर तक रुकी कि किसी ने गांधी के हाथों में एक लिफाफा दिया। अचानक आए यह सज्जन सेठ अंबालाल साराभाई थे लिफ़ाफ़े में तेरह हज़ार की आर्थिक मदद थी। इस राशि ने आश्रम को बचा लिया। इस घटना के बाद तो कई धनाढ्यों ने आश्रम की सहायता की।  दूदा भाई आश्रम में रहे और उनकी पत्नी भी रहीं। सब कुछ ठीक ठाक हो गया। जो धन बंद हो गया था वो दूसरे स्रोत से आने लगा था लेकिन गांधीजी दलितों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कुछ भी कर सकते थे उन्होंने किया। इस हद तक किया कि अगर इससे उनका परिवार प्रभावित हो जाए या उनका वैवाहिक जीवन छिन्न भिन्न हो जाए उन्हें फ़र्क नहीं पड़ता था।

***

 

***     ***  ***

मनोज कुमार

 

पिछली कड़ियां-  राष्ट्रीय आन्दोलन

संदर्भ : यहाँ पर