उदासी के धुएं में
श्यामनारायण मिश्र
लौट आईं
भरी आंखें
भींगते रूमाल-आंचल
छोड़कर सीवान तक तुमको,
ये गली-घर-गांव अब अपने नहीं हैं।
अनमने से लग रहे हैं
द्वार-देहरी
खोर-गैलहरे
दूर तक फैली उदासी के धुएं में।
आज वे मेले नहीं
दो चार छोटे घरों के
घैले घड़े हैं
घाट पर प्यारे प्यासी के कुएं में।
खुक्ख
सन्नाटा उगलती है
चौधरी की कहकहों वाली चिलम
नीम का यह पेड़,
चौरे पर शकुन सी छांव अब अपने नहीं हैं।
पर्वतों के पार
घाटी से गुज़रती
लाल पगडंडी
भर गई होगी किसी के प्रणय फूलों से।
भरी होगी पालकी
फूलों सजी तुमसे
औ’ तुम्हारा मन
लड़कपन में हुई अनजान भूलों से।
झाम बाबा की
बड़ी चौपाल
रातों के पुराने खेल-खिलवाड़ें
वे पुराने पैंतरे
वे दांव अब अपने नहीं हैं।
बहुत बेहतरीन पोस्ट है सर आपकी
प्रत्युत्तर देंहटाएंमेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है।
खुक्ख
प्रत्युत्तर देंहटाएंसन्नाटा उगलती है
चौधरी की कहकहों वाली चिलम …
बहुत खूबसूरत चित्रण...
सादर आभार
मन के भावों की खूबसूरत अभिव्यक्ति ...उदासी के धुएं में जैसे आँख नम कर रही है ....!!
प्रत्युत्तर देंहटाएंसुन्दर सृजन |
प्रत्युत्तर देंहटाएंसुन्दर प्रस्तुति ||
प्रत्युत्तर देंहटाएंदिल से निकली कविता - सीधे दिल तक पहुँचती है.. मिश्र जी की कवितायें उनके प्रति श्रद्धा को और प्रगाढ़ करती हैं!!
प्रत्युत्तर देंहटाएंमिश्र जी की खूबसूरत रचना पढवाने के लिए आभार
प्रत्युत्तर देंहटाएंसीधे दिल तक पहुँचती मिश्र जी की कविता, आभार
प्रत्युत्तर देंहटाएंbahut badhiya rachna ....
प्रत्युत्तर देंहटाएंमिश्र जी की लेखनी की वन्दना के साथ कहना चाहेंगे कि भाव उनके शब्द के रूप में निर्झर की तरह बहते हैं!! बहुत ही सुन्दर कविता!!
प्रत्युत्तर देंहटाएंBahut hee sundar rachana hai!
प्रत्युत्तर देंहटाएंman ke khubsurat bhaav....... prabhaavshali rachna.....
प्रत्युत्तर देंहटाएंबहुत सुन्दर अभिव्यक्ति
प्रत्युत्तर देंहटाएंइस खूबसूरत रचना के लिए आभार.
प्रत्युत्तर देंहटाएंबहुत बहुत खूबसूरत अभिव्यक्ति
प्रत्युत्तर देंहटाएंआभार.
बहुत उम्दा!
प्रत्युत्तर देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल मंगलवार के चर्चा मंच पर भी होगी!
सूचनार्थ!
बहुत सार्थक प्रयास है ......
प्रत्युत्तर देंहटाएंमेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है।
श्याम नारायण मिश्र जी की कविता बहुत ही सुंदर है... वाकई गहरे भावों से परिपूर्ण प्रस्तुति.
प्रत्युत्तर देंहटाएंसुन्दर अभिव्यक्ति,भावपूर्ण.
प्रत्युत्तर देंहटाएंआभार
आभार।
प्रत्युत्तर देंहटाएंजीवन अपना और पराये आश्रय सारे,
प्रत्युत्तर देंहटाएंनीरवता में बैठ उन्हें अब कौन निहारे,
क्या कहूँ, कवि-गोष्ठियों में मिश्र जी के मुखारविन्द से यह गीत सुनते-सुनते हमलोग आत्मविभोर हो जाया करते थे। उनके कुछ गीत ऐसे थे जिन्हें प्रायः सभी कवि-गोष्ठियों सुनाने का आग्रह करते थे। उनमें से एक गीत यह भी था।
प्रत्युत्तर देंहटाएंकविता से तस्वीर बनायीं है ..
प्रत्युत्तर देंहटाएंपधारें..kalamdaan.blogspot.com
सार्थक/खूबसूरत भावाभिव्यक्ति
प्रत्युत्तर देंहटाएंसादर.
पुराने वक्त का एक जीवंत चित्रण ...पढ़ने को मिला ...आभार
प्रत्युत्तर देंहटाएंबहुत ही सुन्दर चित्रण |
प्रत्युत्तर देंहटाएंमेरे भी ब्लॉग में पधारें |
मेरी कविता
बेहतरीन और खूबसूरत रचना ...
प्रत्युत्तर देंहटाएंझाम बाबा की
प्रत्युत्तर देंहटाएंबड़ी चौपाल
रातों के पुराने खेल-खिलवाड़ें
वे पुराने पैंतरे
वे दांव अब अपने नहीं हैं।
सुन्दर अभिव्यक्ति...
vikram7: हाय, टिप्पणी व्यथा बन गई ....
नवगीत ने गीत को संरक्षण प्रदान करने के साथ आधुनिक युगबोध और शिल्प के साँचे में ढालकर उसको नवीन और मोहक रूपाकार प्रदान करने का काम भी किया है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो नवगीत पारंपरिक गीत का विकसित और परिष्कृत रूप है, जो आदमी के दुख-दर्द में सिर्फ़ गुनगुनाता ही नहीं, बल्कि ज़िंदगी की लड़ाई में हमदर्द की तरह ऊर्जा भी प्रदान करता है और रास्ता भी बताता है । श्याम नारायण मिश्र जी का नवगीत "उदासी के धुएं में " पढ़ कर मन भींग सा गया । धन्यवाद ।
प्रत्युत्तर देंहटाएंसुंदर प्रस्तुति,मिश्र जी की बढ़िया रचना पढवाने के लिए मनोज जी बहुत२ आभार ....
प्रत्युत्तर देंहटाएंwelcom to new post --"काव्यान्जलि"--
वाह....माटी की गमक लिए प्यारी सी कविता। बधाई...
प्रत्युत्तर देंहटाएं