सोमवार, 2 मई 2011

नवगीत : उम्र के विहान

clip_image002[6]

श्यामनारायण मिश्रclip_image001

जूड़े से,

जुही कहीं महकी,

दिशा-दिशा बहकी,

        पोर-पोर गांठ खुली मन की।

 

पानी की पर्त सभी आवरण हुए,

तार तार  संस्कार-आचरण  हुए,

अंग-अंग फूल हुए,

ओठ से पराग चुए,

        जन्मों की प्यास धुली मन की।

 

एक आग  तैर रही  मौन जल  रहे,

भीतर के अटे हुए हिम पिघल रहे,

भावों के भंवर जाल,

मत्त हुआ मन मराल,

        लहरों पर नाव तुली तन की।

 

काल के  प्रवाह बीच  पांव टिक गए,

लहर-लहर श्वांसों के छंद लिख गए,

उम्र के विहान रुके,

देह के वितान झुके,

        आन-बान-शान धुली मन की।

23 टिप्‍पणियां:

  1. पानी की पर्त सभी आवरण हुए,
    तार तार संस्कार-आचरण हुए

    सशक्त।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत प्यारा लगा ये नवगीत ,वाह.

    जवाब देंहटाएं
  3. काल के प्रवाह बीच पांव टिक गए,

    लहर-लहर श्वांसों के छंद लिख गए,

    उम्र के विहान रुके,

    देह के वितान झुके,

    आन-बान-शान धुली मन की।

    बहुत ही मनभावन रचना..बहुत भावमयी सुन्दर प्रस्तुति..

    जवाब देंहटाएं
  4. "पानी की पर्त सभी आवरण हुए,
    तार तार संस्कार-आचरण हुए,
    अंग-अंग फूल हुए,
    ओठ से पराग चुए,
    जन्मों की प्यास धुली मन की।
    एक आग तैर रही मौन जल रहे,
    भीतर के अटे हुए हिम पिघल रहे,
    भावों के भंवर जाल, मत्त हुआ मन मराल,
    लहरों पर नाव तुली तन की।"

    सुन्दर गीत.. पढ़ कर मन भीग जाता है.. आनंद आ जाता है.. इस रसमय नव गीत की प्रतुती के लिए बहुत बहुत आभार !

    जवाब देंहटाएं
  5. शब्द नहीं मेरे पास जो इसके रस और सौन्दर्य की प्रशंसा में मैं कह पाऊं....

    अद्वितीय !!! अप्रतिम !!!!

    जवाब देंहटाएं
  6. .

    पानी की पर्त सभी आवरण हुए,
    तार तार संस्कार-आचरण हुए...

    Lovely lines ..

    .

    जवाब देंहटाएं
  7. एक आग तैर रही मौन जल रहे,

    भीतर के अटे हुए हिम पिघल रहे,

    भावों के भंवर जाल,

    मत्त हुआ मन मराल,

    लहरों पर नाव तुली तन की।

    वाह, वाह !

    बहुत ही सुन्दर पंक्तियाँ हैं !

    मनोज जी ,इतना सुन्दर नवगीत पाठकों तक पहुंचाने के लिए साधुवाद !

    जवाब देंहटाएं
  8. aadarniy sir fir vilamb se hi pahunch rahen hainaapke blog par .par dil me sharmindagi bhi hai ki main jaldi jaldi nahi aa paa rahi hun .karan aap jante hi han.
    par aapki post bahut higahan bhav ko abhivykat karti hai .kavi var shyam narayan mishr ji li kavitaayen hamne apne cours me padhi hain.itne mahaan kavi ke baare me main kaya likhun .
    काल के प्रवाह बीच पांव टिक गए,

    लहर-लहर श्वांसों के छंद लिख गए,

    उम्र के विहान रुके,

    देह के वितान झुके,

    आन-बान-शान धुली मन की।
    bahut bahut behtreen rachna
    badhai v
    naman
    poonam

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति!
    --
    पिछले कई दिनों से कहीं कमेंट भी नहीं कर पाया क्योंकि 3 दिन तो दिल्ली ही खा गई हमारे ब्लॉगिंग के!

    जवाब देंहटाएं
  10. सुंदर और मनोहारी नवगीत| शब्द सज्जा अनुपम और भावों का सफल चित्रण| नमन|

    जवाब देंहटाएं
  11. अत्यंत सुमधुर ....रसमयी ..सुंदर रचना ..
    जितनी तारीफ़ की जाये कम है ...!!

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत सुंदर नवगीत है, मिसिर ही का। पढ़ने के साथ ही लय में मन दाखिल हो जाता है। आभार!

    जवाब देंहटाएं
  13. @ मिसिर ही का।
    -- विनम्र सुधार , मिसिर जी का।

    जवाब देंहटाएं
  14. उन्र के विहान रूके,
    देह के वितान झुके,
    आन-बान शान धुली मन की।
    मन के अप्रतिम भावों को दर्शाता मिश्र जी का नवगीत 'उम्र के विहान' की शब्द योजना और काव्य सौष्ठव अच्छा लगा।

    जवाब देंहटाएं
  15. bahut sunder prem ras me doobe bhavo kee abhivyktimanhsthitee ka sshakt chitran.

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत खूबसूरत....भावमयी रचना!!

    जवाब देंहटाएं
  17. मिश्र जी को पढ़ने का आनन्द ही अप्रतिम है।
    बहुत सुन्दर नवगीत।

    आभार,

    जवाब देंहटाएं

आपका मूल्यांकन – हमारा पथ-प्रदर्शक होंगा।