शिवस्वरोदय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिवस्वरोदय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2011

शिवस्वरोदय – 72


शिवस्वरोदय – 72
आचार्य परशुराम राय

आज शिवस्वरोदय समाप्त हो रहा है। प्रारम्भिक नौ-दस अंकों में स्वरोदय विज्ञान के मूलभूत तथ्यों को स्पष्ट करने के बाद मन में आया था कि इस विषय पर उपलब्ध अत्यन्त प्राचीन ग्रंथ शिवस्वरोदय को हिन्दी और अंग्रेजी में भावार्थ सहित ब्लॉग जगत में उतारा जाय। इसके अनुवाद में यत्र-तत्र त्रुटियाँ पोस्ट होने के बाद ध्यान में आयीं, कहीं हिन्दी में, तो कहीं अंग्रेजी में। अतएव कोशिश की जाएगी कि उन त्रुटियों को दूर किया जाय।

इस कार्य में कई ग्रंथों और मित्रों से सहायता ली है, विशेषकर अपने बाल सखा श्री सुरेन्द्रनाथ राय, श्री मनोज कुमार एवं श्री हरीश प्रकाश गुप्त की। अतएव उन सभी ग्रंथकारों और मित्रों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन सभी पाठकों का मैं आभारी हूँ, जिन्होंने इसे पूरा करने में अपनी प्रतिक्रियाओं से मुझे प्रोत्साहित किया। विघ्नविनाशक भगवान गणेश, जगद्गुरु और इस विद्या के आदि प्रवक्ता भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा सर्वोपरि है, जिससे यह कार्य आज पूरा हो सका है।

इस ब्लॉग पर इसके प्रकाशन की अनुमति देने के लिए मैं आदरणीय श्री मनोज कुमार जी को हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और इस ब्लॉग को बहूपयोगी बनाने के लिए उन्हें हृदय से बधाई देता हूँ।

इस ग्रंथ के समाप्त होने के बाद भी इस विद्या की कुछ ऐसी बातों की ओर संकेत करते हुए, जिनका उपयोग एक सामान्य व्यक्ति के लिए दैनिक जीवन में उपयोगी हो सकता है या इस विद्या की साधना गुरु के मिलने तक कैसे जारी रखी जा सकती है, इस पर एक समापन अंक और लिखा जायगा। कुछ पाठकों के मन में ऐसे प्रश्न थे, जिन्हें समय-समय पर वे प्रतिक्रिया के रूप में व्यक्त करते रहें हैं, उनपर भी अपनी बुद्धि के अनुसार स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा।

नाडीत्रयं विजानाति तत्त्वज्ञानं तथैव च।
नैव तेन  भवेत्तुल्यं  लक्षकोटिरसायनम्।।391।।

भावार्थ – तीन नाडियों और पाँच तत्त्वों का जिन्हें सम्यक ज्ञान होता है, उन्हें समग्र ज्ञान हो जाता है। विभिन्न प्रकार की औषधियों, जड़ी-बूटियों अथवा अनेक प्रकार के रसायनों का ज्ञान भी उनकी बराबरी नहीं कर सकता। तीन नाड़ियों और पाँच तत्त्वों के ज्ञाता को इन चीजों की आवश्यकता नहीं पड़ती। क्योंकि वह इनकी सहायता से सब कुछ करने में समर्थ होता है, यहाँ तक कि मृत्यु को भी पराजित करने में सक्षम होता है।

English Translation – A person, who has perfected in the knowledge of three Nadis (channel)- Ida, Pingala and Sushumna; and five Tattvas- earth, water, fire, air and ether, he possesses perfect knowledge. The knowledge of medicine and medicinal plants, chemical drugs etc. cannot be compared to this knowledge. The person well versed in this knowledge never needs these things in his life. Because he is capable to do all the things with the help of knowledge he possesses, even he defeats the death.  

एकाक्षरप्रदातारं       नाडीभेदविवेचकम्।
पृथिव्यां नास्ति तद्द्रव्यं यद्दत्त्वा चानृणी भवेत्।।392।।

भावार्थ – इस प्रकार के ज्ञान से सम्पन्न महात्मा यदि आपको इस विद्या का थोड़ा ज्ञान भी देता है, तो इससे बढ़कर इस विश्व में कुछ भी नहीं है तथा उसके ऋण से कभी भी उऋण नहीं हो सकते।

English Translation – A saint, who is competent in this science, gives a minor instruction to some in this field, he is lucky enough. Because nothing is more valuable in this world than the knowledge of what has been given.

स्वरतत्त्वं तथा युद्धे देविवश्यं स्त्रियस्तथा।
गर्भाधानं च रोगश्च कलाख्यनं तथोच्यते।।393।।

भावार्थ –  भगवान शिव कहते हैं कि हे देवि, युद्ध, स्त्री-वशीकरण, गर्भाधान, व्याधि एवं मृत्युकाल के परिप्रेक्ष्य में मैंने तुम्हें स्वर और तत्त्वों का वर्णन किया है।
English Translation – Lord Shiva told Goddess that he has described Swara and Tattvas with reference to war, hypnotizing of women, proper way of conceiving a child, diseases and death timing.

एवं प्रवर्तितं लोके प्रसिद्धं सिद्धयोगिभिः।
चन्द्रार्कग्रहणे जाप्यं पठतां सिद्धिदायकम्।।394।।

भावार्थ – इस संसार में सिद्धों और योगियों द्वारा प्रसिद्ध ज्ञान का प्रवर्तन किया गया है, उसका जो नियम-पूर्वक जप और पाठ करेगा तथा पालन करेगा, विशेषकर सूर्य और चन्द्र ग्रहण के समय, तो वह सिद्धिदायक होगा और उससे साधक को पूर्णत्व प्राप्त होगा।

English Translation – If the knowledge invented by the great Yogis and Siddhas in the world is practiced and studied regularly as per instruction therein, especially during the period of solar and lunar eclipse, the practitioner gets yogic accomplishments and becomes perfect.

स्वस्थाने तु समासीनो निद्रां चाहारमल्पकम्।
चिन्तयेत्परमात्मानं यो वेद स भवेत्कृती।।395।।

भावार्थ – जो व्यक्ति अपने स्थान पर बैठकर परमात्मा का ध्यान करता है, अधिक नहीं सोता तथा मिताहारी (कम भोजन करनेवाला) है और उसे जानता है, वही कर्मशील होता है।

English Translation – A person who meditate on  the cosmic consiousness by sitting in his  convenient posture, takes less sleep and less food,  only knows him and he is the real man of action.

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2011

शिवस्वरोदय – 71


शिवस्वरोदय – 71
आचार्य परशुराम राय
तस्यायुर्वर्द्धते  नित्यं   घटिकात्रयमानतः।
शिवेनोक्तं पुरा तन्त्रे सिद्धस्य गुणगह्वरे।।386।।
भावार्थ – इसके पूर्व प्राणायाम आदि के बताए साधनों का अभ्यास करनेवाले साधक की आयु तीन घटी रोज बढ़ती है। इस परम गुह्य (गोपनीय) ज्ञान का उपदेश भगवान शिव ने  माँ पार्वती को सिद्ध के गुणों के उद्गम स्थल (गुण-गह्वर) में दिया।
English Translation – A person who practices regularly breathing exercise and other practices described earlier, his life span increases daily about more than one hour daily. This secret knowledge of Swar science was preached by Lord Shiva to Goddess Parvati at the inner most spritual level.     
योगीपद्मासनस्थो गुदगतपवनं   सन्निरुद्धोर्ध्वमुच्चैस्तं
तस्यापानरन्ध्रे   क्रमजितमनिलं प्राणशक्त्या निरुद्धय।
एकीभूतं   सुषुम्नाविवरमुपगतं   ब्रह्मरन्ध्रे  च नीत्वा
निक्षिप्याकाशमार्गे शिवचरणरता यान्ति ते केSपि धन्याः।।387।।
भावार्थ – योगी पद्मासन में बैठकर मूलबंध लगाकर अपान वायु को रोकता है और प्राणवायु को रोककर उसे सुषुम्ना नाड़ी के माध्यम से ब्रह्मरंध्र तक और फिर वहाँ से उसे आकाश (सहस्रार चक्र) में ले जाता है। जो योगी ऐसा करने में सफल होते हैं, वे ही धन्य हैं।
English Translation -  A yogi should sit in lotus posture along with Mulbandh (a kind Hatha-yogic practice, in which breath is held inside and anus is contracted and chin touches chest) and directs Pranic energy to Sahasrar Chakra through Sushumna channel and Brahma Randhra. Yogis who succeed in it, they are blessed. 
एतज्जानाति यो योगी एतत्पठति नित्यशः।
सर्वदुःखविनिर्मुक्तो लभते वाञ्छितं  फलम्।।388।।
भावार्थ – जो योगी इस ज्ञान को जानता है और प्रतिदिन इस ग्रंथ का पाठ करता है, वह सभी दुखों से मुक्त होता है तथा अन्त में उसकी सारी मनोकामनाएँ पूरी होती है।
English Translation – A yogi, who is well versed in this science and recites this text daily, becomes free of all miseries and gets all his desires fulfilled.
स्वरज्ञानं भवेद्यस्य लक्ष्मीपदतले भवेत्।
सर्वत्र च शरीरेSपिसुखं तस्य सदा भवेत्।।389।।
भावार्थ – जो स्वरज्ञान का नित्य अभ्यास कर इसे अपना बना लेता है, लक्ष्मी उसके चरणों में होती है। वह जहाँ कहीं भी रहता है, सभी शारीरिक सुख सदा उसके पास रहते हैं, अर्थात् मिलते हैं।
English Translation – A person, who practices techniques described in this science daily and becomes perfect in them, gets all physical pleasures wherever he is.
प्रणवः  सर्ववेदानां  ब्राह्मणानां  रविर्यथा।
मृत्युलोके तथा पूज्यः स्वरज्ञानी पुमानपि।।390।।
भावार्थ – जिस प्रकार वेदों में प्रणव और ब्राह्मणों के लिए सूर्य पूज्य हैं, उसी प्रकार संसार में स्वर-योगी पूज्य होता है। 
English Translation – Pranava is as respectable in Vedas and the sun for Brahmanas, Swar-yogi is respected in the world in the same way.
*****



शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011

शिवस्वरोदय – 70



शिवस्वरोदय – 70

आचार्य परशुराम राय

स्वीयाङ्गे वहते नाडी तन्नाडीरोधनं कुरु।

मुखबन्धममुञ्चन्वै पवनं जायते युवा।।381।।

भावार्थ – अपने शरीर में जो नाड़ी प्रवाहित हो रही हो, उससे साँस अन्दर भरकर और मुँह बन्दकर यथाशक्ति आन्तरिक कुम्भक करने से वृद्ध भी युवा हो जाता है।

English Translation –The breath should be taken through the nostril which is active and hold it inside as long as we can do easily. We should also take care that our mouth is closed, so that breathed air should not pass out through it. Practitioner of this technique becomes young.

मुखनासिकाकर्णान्तानङ्गुलीभिर्निरोधयेत्।

तत्त्वोदयमिति ज्ञेयं षण्मुखीकरणं प्रियम्।।382।।

भावार्थ – मुख, नासिका, कान और आँखों को दोनों हाथों की उँगलियों से बन्दकर स्वर में सक्रिय तत्त्व के प्रति सचेत होने का अभ्यास करना चाहिए। इस अभ्यास को षण्मुखी मुद्रा कहते हैं।

षण्मुखी मुद्रा के अभ्यास की पूरी विधि शिवस्वरोदय के 150वें श्लोक पर चर्चा के दौरान दी गयी थी। य़ह विधि महान स्वरयोगी परमहंस स्वामी सत्यानन्द जी ने अपनी पुस्तक स्वर-योग में जिस प्रकार दी है, उसे यथावत यहाँ पुनः उद्धृत किया जा रहा है-

श्रुत्योरङ्गुष्ठकौ मध्याङ्गुल्यौ नासापुटद्वये।

वदनप्रान्तके चान्याङ्गुलीयर्दद्याच्च नेत्रयोः।।150।।

1. सर्वप्रथम किसी भी ध्यानोपयोगी आसन में बैठें।

2. आँखें बन्द कर लें, काकीमुद्रा में मुँह से साँस लें, साँस लेते समय ऐसा अनुभव करें कि प्राण मूलाधार से आज्ञाचक्र की ओर ऊपर की ओर अग्रसर हो रहा है।

3. (थोड़ा सिर इस प्रकार झुकाना है कि ठोड़ी छाती को स्पर्श न करे) और चेतना को आज्ञाचक्र पर टिकाएँ। साँस को जितनी देर तक आराम से रोक सकते हैं, अन्दर रोकें। साथ ही जैसा श्लोक में आँख, नाक, कान आदि अंगुलियों से बन्द करने को कहा गया है, वैसा करें, खेचरी मुद्रा (जीभ को उल्टा करके तालु से लगाना) के साथ अर्ध जालन्धर बन्ध लगाएँ।

4. सिर को सीधा करें और नाक से सामान्य ढंग से साँस छोड़ें।

5. यह एक चक्र हुआ। ऐसे पाँच चक्र करने चाहिए। प्रत्येक चक्र के बाद कुछ क्षणों तक विश्राम करें, आँख बन्द रखें। अभ्यास के बाद थोड़ी देर तक शांत बैठें और चिदाकाश (आँख बन्द करने पर सामने दिखने वाला रिक्त स्थान) को देखें। इसमें दिखायी पड़ने वाले रंग से सक्रिय तत्त्व की पहिचान करते हैं, अर्थात् पीले रंग से पृथ्वी, सफेद रंग से जल, लाल रंग से अग्नि, नीले या भूरे रंग से वायु और बिल्कुल काले या विभिन्न रंगों के मिश्रण से आकाश तत्त्व समझना चाहिए।

English Translation – We should close our mouth, nostrils, eyes and ears with the help of ten fingers of our both the hands and keep us aware of the Tattva active in the breath during the practice. This is called Shanmukhi Mudra (a kind of posture).

Method of this Mudra has been explained while translating verse No. 150 of Shivaswrodaya. The method is given there as described by the great Swar Yogi Paramahansa Satyananda Saraswati in his book Swar Yoga. The same is reproduced hereunder:

1. At the outset, we should sit in any comfortable meditative posture.

2. Then we should close our eyes, shape our lips like crow-beak, breathe through mouth with feeling that vital energy is moving from Muladhara Chakra (the place in the spinal column at the level of anus) towards Ajna Chakra (place between eyebrows).

3. We should hold breath inside as long as we can hold comfortably, simultaneously close ears, nose, mouth etc as mentioned in the verse, touch palate with tongue by folding it back side (Khechari Mudra), bend head a little down but chin should not touch the upper chest and feel our consciousness between eyebrows.

4. After that we should breathe out keeping our head straight.

5. This one cycle of this practice. We should practise it at least five times daily. After every cycle we may relax for few seconds, but eyes should be kept closed. After completion of the practice, we should sit silently with closed eyes and observe colour appearing before the eyes. The colour, which appears at that time, indicates the appearance of Tattva in the breath, i.e. appearance of yellow colour indicates earth, white indicates water, red- the fire, blue or grey- air and appearance of black colour or combination of different colours indicates ether.

तस्य रूपं गतिः स्वादो मण्डलं लक्षणं त्विदम्।

स वेत्ति मानवो लोके संसर्गादपि मार्गवित्।।383।।

भावार्थ – जो योगी इस मुद्रा का प्रतिदिन अभ्यास करता है, वह तत्त्वों के आकार, गति, स्वाद, रंग और लक्षण को पहचानने में सक्षम हो जाता है। इससे उसके पास स्वस्थ और सफल सम्पर्क स्थापित करने की क्षमता आ जाती है।

English Translation – A person, who practices this technique daily, becomes capable to identify shape, motion, taste, and property of Tattvas. He acquires health and capacity to establish good relation.

निराशो निष्कलो योगी न किञ्चिदपि चिन्तयेत्।

वासनामुन्मनां कृत्वा कालं जयति लीलया।।384।।

भावार्थ – आशा और कामनाओं से मुक्त योगी चिन्तारहित होकर संसार में रहते हुए भी उससे निर्लिप्त रहता है, जैसे रंगमंच पर अभिनय कर रहा हो। इस प्रकार वह कालजयी हो जाता है।

English Translation – A yogi, who is free of all expectations, desires and concerns, lives in the world as an actor and thus he surpasses the death.

विश्वस्य वेदिकाशक्तिर्नेत्राभ्यां परिदृश्यते।

तत्रस्थं तु मनो यस्य याममात्रं भवेदिह।।385।।

भावार्थ – विश्व को जाननेवाली आद्या शक्ति योगी को अपने नेत्रों से दिखाई देती है। अतएव योगी को अपने मन को उसी में स्थिर करना चाहिए।

English Translation – The cosmic power of this universe is seen by a Yogi with his eyes. He should therefore concentrate his mind on the same.

******

शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

शिवस्वरोदय – 67


शिवस्वरोदय – 67

आचार्य परशुराम राय

अरुन्धतीं ध्रुवं चैव विष्णोस्त्रीणि पदानि च।

आयुर्हीना न पश्यन्ति चतुर्थं मातृमण्डलम्।।366।।

भावार्थ – जिस व्यक्ति की आयु समाप्त हो गयी है उसे अरुन्धती, ध्रुव, विष्णु के तीन चरण और मातृमंडल नहीं दिखायी पड़ते।

English Translation – A person, to whom Arundhati, Pole star, three feet of Lord Vishnu and Matrimandal are not visible, has lived his life. In other words his life has to face its end shortly.

अरुन्धती भवेज्जिह्वा ध्रुवो नासाग्रमेव च।

भ्रुवौ विष्णुपदं ज्ञेयं तारकं मातृमण्डलम्।।367।।

भावार्थ – उपर्युक्त श्लोक में कथित चारों चीजों का विवरण इस श्लोक में दिया गया - जिह्वा को अरुन्धती, नाक के अग्र भाग को ध्रुव, दोनों भौहें और उनके मध्य भाग को विष्णु के तीन चरण तथा आँखों के तारों को मातृमंडल कहते हैं।

English Translation – The terms Arundhati, Pole star, three feet of Lord Vishnu and Matrimandal stated in the above verse, have been explained in respect of our body organs in this verse. Arundhati is our tongue, tip of nose is Dhruva or Pole star, both eye-brows and their middle part are three feet of Lord Vishnu and eye-balls are Matrimandal.

नव भ्रुवं सप्त घोषं पञ्च तारां त्रिनासिकाम्।

जिह्वामेकदिनं प्रोक्तं म्रियते मानवो ध्रुवम्।।368।।

भावार्थ – ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति को अपनी भौहें न दिखें, उसकी मृत्य़ु नौ दिन में, सामान्य ध्वनि कानों से न सुनाई पड़े तो सात दिन में, आँखों का तारा न दिखे तो पाँच दिन में, नासिका का अग्रभाग न दिखे तो तीन दिन में और जिह्वा न दिखे तो एक दिन में मृत्यु होगी।

English Translation – It is said by Sidhas that a person to whom his eye-brows are not visible, his life is left for nine days. If normal sound is not audible, his life is left for seven days. If eye-balls are not visible, his life is left for five days. If tip of nose is not visible, his life is left for three days and if his tongue is not visible, his life left for one day only.

कोणावक्ष्णोरङ्गुलिभ्यां किञ्चित्पीड्य निरीक्षयेत्।

यदा दृश्यते बिन्दुर्दशाहेन भवेन्मृतिः।।369।।

भावार्थ – अपनी आँखों के कोनों को दबाने पर चमकते तेज विन्दु यदि न दिखें, तो समझना चाहिए कि उस व्यक्ति की मृत्यु दस दिन में होगी।

English Translation – If ends of the eyes are pressed, normally we observe sparking like thing. If after pressing them someone does not feel such sparking, his life is left only for ten days.

तीर्थस्नानेन दानेन तपसा सुकृतेन च।

जपैर्ध्यानेन योगेन जायते कालवञ्चना।।370।।

भावार्थ – तीर्थ में स्नान करने, दान देने, तपस्या, सत्कर्म करने, जप, योग और ध्यान करने से व्यक्ति की आयु लम्बी होती है।

English Translation – Taking bath in pilgrimage, giving donation, doing tapasya and good work (welfare work), reciting of mantra, practices Yoga and meditation increases our longevity.

*******

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2011

शिवस्वरोदय – 65


शिवस्वरोदय – 65

आचार्य परशुराम राय
पिछले अंक में छायोपासना के परिणाम स्वरूप आकाश में दिखाई पड़नेवाली भगवान शिव की आकृति तथा छाया के वर्ण, भग्न अंग आदि के द्वारा भावी नुकसान और उपलब्धियों के विषय में पता चलता है। इसी का विवरण इन श्लोकों में बताया गया है।

तद्रूपं कृष्णवर्णं यः पश्यति व्योम्नि निर्मले।
षण्मासान्मृत्युमाप्नोति स योगी नात्र संशयः।।356।।

भावार्थ – यदि वह रूप (भगवान शिव की आकृति) कृष्ण वर्ण का दिखाई पड़े, तो साधक को समझना चाहिए कि आने वाले छः माह में उसकी मृत्यु सुनिश्चित है।
English Translation – If the shape of Lord Shiva appearing in the sky is black, the practitioner should understand that his death will take place within six months.

पीते व्याधिर्मयं रक्ते नीले हानिं च विनिर्दिशेत्।
नानावर्णोSथ चेत्तस्मन् सिद्धिश्च गीयते महान्।।357।।

भावार्थ – यदि वह आकृति पीले रंग की दिखाई पड़े, तो साधक को समझ लेना चाहिए कि वह निकट भविष्य में बीमार होनेवाला है। लाल रंग की आकृति दिखने पर भयग्रस्तता, नीले रंग की दिखने पर उसे हानि, दुख तथा अभावग्रस्त होने का सामना करना पड़ता है। लेकिन यदि आकृति बहुरंगी दिखाई पड़े, तो साधक पूर्णरूपेण सिद्ध हो जाता है।
English Translation – Yellow appearance of the shape indicates that the practitioner will get sickness in near future. Red colour indicates fear; blue colour indicates loss, miseries and lacking in all respect. But if it appears in various colours, the practitioner gets all yogic powers.

पदे गुल्फे च जठरे विनाशो क्रमशो भवेत्।
विनश्यतो यदा बाहू स्वयं तु म्रियते ध्रुवम्।।358।।

भावार्थ – यदि चरण, टाँग, पेट और बाहें न दिखाई दें, तो साधक को समझना चाहिए कि निकट भविष्य में उसकी मृत्यु निश्चित है।
English Translation – In case feet, legs, stomach and arms are not visible in his own shadow, practitioner should understand that he is going to die in near future.

वामबाहौ तथा भार्या विनश्यति न संशयः।
दक्षिणे बन्धुनाशो हि मृत्युमात्मनि निर्दिशेत्।।359।।

भावार्थ – यदि छाया में बायीं भुजा न दिखे, तो पत्नी और दाहिनी भुजा न दिखे, तो भाई या किसी घनिष्ट मित्र अथवा समबन्धी एवं स्वयं की मृत्यु निकट भविष्य में निश्चित है।
English Translation – If left arm of the shadow is not visible, death of his wife and if right arm is not visible, death of his close friend or relative and practitioner is certain in near future.

अशिरो मासमरणं बिनाजंघे दिनाष्टकम्।
अष्टभि स्कंधनाशेन छायालोपेन तत्क्षणात्।।360।।

भावार्थ – यदि छाया का सिर न दिखाई पड़े, तो एक माह में, जंघे और कंधा न दिखाई पड़ें तो आठ दिन में और छाया न दिखाई पड़े, तो तुरन्त मृत्यु निश्चित है।
English Translation – If head of the shadow is not visible, the practitioner dies within one month; if thighs and shoulders are invisible, he dies within eight days and if shadow itself is invisible, he dies immediately then and there.

*****

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011

शिवस्वरोदय – 63

शिवस्वरोदय – 63

- आचार्य परशुराम राय

पीडाभवेत्पाणितले च जिह्वामूले यथास्याद्रुधिरं च कृष्णम्।

विद्धेन च ग्लायति यत्र दिष्ट्या जीवेन्मनुष्यः स हि सप्तमासम्।।346।।

भावार्थ – जब किसी आदमी की हथेली अथवा जीभ के मूल में दर्द हो, उसके खून का रंग काला हो जाय एवं सूई चुभाने पर भी दर्द का अनुभव न हो, तो समझना चाहिए वह सात महीने तक जीवित रहेगा।

English Translation – When a person feels severe pain in the palm or root of the tongue, colour his blood becomes black and he does not feel pain on pricking a pin, then it should be understood that his life is left only for seven months.

मध्याङ्गुलीनां तित्रयं न वक्रं रोगं विना शुष्यति यस्य कण्ठः।

मुहुर्मुहुः प्रश्नवशेन जाड्यात् षड्भिः स मासैः प्रलयं प्रयाति।।347।।

भावार्थ – जब बिना बीमारी के किसी आदमी की बीच की तीन उँगलियाँ न मुड़ें, गला सूखे तथा किसी विषय पर लगातार बोलने पर भी उसे याद न रहे, तो उसकी छः महीने में मृत्यु होती है।

English Translation – When, without any disease, it is not possible for a person to fold three fingers located in the middle, he gets his throat dry and fails to recollect even after speaking continuously for a long, his life is left for six months.

न यस्य स्मरणं किञ्चिद्विद्यते स्तनचर्माणि।

सोSवश्यं पञ्चमे मासे स्कन्धारूढो भविष्यति।।348।।

भावार्थ – जब याददास्त के नष्ट होने और छाती (nipple) के चमड़े पर किसी प्रकार की अनुभूति न होने के लक्षण दिखाई दें, तो समझना चाहिए कि उस आदमी की मृत्यु पाँचवें महीने में होने की सम्भावना है।

English Translation – When symptoms of loss of memory and feelings of no pain on rubbing on nipples appear, he dies in the fifth month.

यस्य न स्फुरति ज्योतिः पीड्यते नयनद्वयम्।

मरणं तस्य निर्दिष्टं चतुर्थे मासे निश्चितम्।।349।।

भावार्थ – जब किसी आदमी को दिखाई न दे और उसकी आँखों में दर्द हो, तो उसकी मृत्यु चौथे महीने में निश्चित है।

English Translation – If a person loses his vision and feels pain in his eyes, his death is inevitable in the fourth month.

दन्ताश्च वृषणौ यस्य न किञ्चिदपि पीड्यन्ते।

तृतीयमासतोSवश्यं कालाज्ञायां भवेन्नरः।।350।।

भावार्थ – जब किसी आदमी के दाँत सुन्न हो जाएँ और अण्डकोषों को दबाने पर दर्द का अनुभव न हो, तो तीसरे महीने में उसकी मृत्यु अवश्य होती है।

English Translation – When teeth of a person lose sense and there is no feeling of pain in his testicles on applying pressure, his death takes place in the third month.

*****

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2011

शिवस्वरोदय -62

शिवस्वरोदय -62

- आचार्य परशुराम राय

जिह्वां विष्णुपदं ध्रुवं सुरपदं सन्मातृमण्डलम्।

एतान्येवमरुन्धतीममृतगुं शुक्रं ध्रुवं वायेक्षणम्।

एतेष्वेकं स्फुटं न पुरुषः पश्येत्पुरः प्रेषितः।

सोSवश्यं विशतीह कालवदनं संवत्सरादुर्ध्वतः।।341।।

भावार्थ - जो व्यक्ति अपनी जीभ, आकाश, ध्रुवतारा, मातृमंडल, अरुन्धती, चन्द्रमा अथवा शुक्र तारा प्रयास करके भी न देख पाए, तो एक वर्ष के अन्दर उसकी मृत्यु निश्चित है।

English Translation – A person who cannot see his tongue, sky, pole star (evening star), Matrimandal (a group of divine star), Arundhati (a star near Saptarshimandal/plough), moon or morning star (Shukra) even after making good effort, he cannot survive more than one year.

अरश्मिबिम्बं सूर्यस्य वह्नेः शीतांशुमालिनः।

दृष्ट्वैकादशमासायुर्नरश्चोर्ध्वं न जीवति।।342।।

भावार्थ यदि किसी व्यक्ति को सूर्य, चन्द्रमा अथवा अग्नि के प्रकाश न दिखाई दे, तो समझना चाहिए कि उसका जीवन ग्यारह माह से अधिक नहीं है।

English Translation – If someone cannot visualize light of the sun, moon or fire, his life is left only for eleven months.

वाप्यां पुरीषमूत्राणि सुवर्णं रजतं तथा।

प्रत्यक्षमथवा स्वप्ने दशमासान्न जीवति।।343।।

भावार्थ यदि किसी व्यक्ति को जाग्रत अवस्था अथवा स्वप्न में बावड़ी या कुएँ में सोना, चाँदी, मूत्र या विष्ठा दिखाई दे, तो उसकी आयु दस माह से अधिक नहीं समझनी चाहिए।

English Translation – If gold, silver, stool or urine is seen by a person in a well or tank either in dream or awaken state, life of that person is left for ten months.

क्वचित्पश्यति यो दीपं सुवर्णं श्याममेव वा।

विरूपाणि च भूतानि नवमासान्न जीवति।।344।।

भावार्थ यदि किसी को सोने अथवा काले रंग का दीपक दिखाई दे और वस्तुएँ अपने वास्तविक रूप में न दिखकर विकृत रूप में दिखाई पड़ें, तो समझना चाहिए कि उसका जीवन नौ माह से अधिक नहीं है।

English Translation – If a lamp of gold or black colour is seen by a person and the things are not seen by him in their natural shape, his life is not left for more than nine months.

स्थूलाङ्गोSपि कृशःकृशोSपि सहसा स्थूलत्वमालम्बते

प्राप्तो वा कनकप्रभो यदि भवत्क्रूरोSपि कृष्णच्छवि।

शूरो भीरुसुधीरधर्म निपुण शांतो विकारी पुमा-

नित्यैव प्रकृतिः प्रयाति चलनं मासाष्टकं जीवति।।345।।

भावार्थ यदि किसी को मोटा व्यक्ति दुबला, दुबला मोटा, श्याम वर्ण का गौर, गौर वर्ण का श्याम, सज्जन व्यक्ति दुर्जन, वीर व्यक्ति कायर, शान्त व्यक्ति विकार से भरा दिखे, तो समझना चाहिए कि उसकी आयु केवल आठ माह शेष है।

English Translation – If a stout person appears like a lean and thin one, a person of dark complexion as fair, fair as dark, gentle man as cruel, brave as coward and a person of peaceful nature appears as unbalanced to someone, it should be understood that his life is left only for eight months.

*****

शुक्रवार, 30 सितंबर 2011

शिवस्वरोदय – 61

शिवस्वरोदय – 61

- आचार्य परशुराम राय

दूतः रक्तकषायकृष्णवसनो दन्तक्षतो मुण्डित-

स्तैलाभ्यक्तशरीर रज्जुकरो दीनोSश्रुपूर्णोत्तर।

भस्माङ्गारकपालपाशमुशली सूर्यास्तमायाति यः

कालीशून्यपदस्थितो गदयुतःकालानलस्यादृतः।।336।।

भावार्थ – यदि दूत (प्रश्न करने वाला) लाल, कषाय (नारंगी) अथवा काले रंग के वस्त्र धारण किए हुए हो, दाँत टूटे हों, सिर का मुंडन कराये हो, शरीर में तेल पोते हुए हो अथवा उसके हाथ में रस्सी, राख, आग, नरमुंड, चिमटा हो तथा सूर्यास्त के समय खाली स्वर की दिशा से वह आए और उसी दिशा में बैठ जाय, तो समझना चाहिए कि वह साक्षात् यम है।

English Translation – A person in garment of red, ruddle or black colour, broken teeth, shaved head or with roap, ash, fire, skull or tongs in his hand, comes at sunset from the side of absent breath and sits on the same side. He should be considered as messenger of death.

अकस्मातच्चित्तविकृतिरकस्मात्पुरुषोत्तमः।

अकस्मादिन्द्रियोत्पातः सन्निपाताग्रलक्षणम्।।337।।

भावार्थ – किसी रोगी में अचानक मनोविकार उत्पन्न हो जाए तथा थोड़ी ही देर में सुधार के लक्षण दिखने लगे और फिर अचानक प्रलाप करने लगे, तो इसे सन्निपात का लक्षण समझना चाहिए।

English Translation – If condition of a patient suddenly deteriorates and after some time sign of sudden recovery is observed or he utters meaninglessly, such symptoms are indication of delirium.

शरीरं शीतलं यस्य प्रकृतिर्विकृता भवेत्।

तदरिष्टं समासेन व्यासतस्तु निबोध मे।।338।।

भावार्थ – उक्त अवस्था में उस व्यक्ति का शरीर शीतल होने लगे तथा उसकी अवस्था खराब होने लगे, तो उसका अनिष्ट समझना चाहिए। उसे मैं विस्तार पूर्वक बताता हूँ।

English Translation – If in the delirious state, patient’s body becomes cold and deterioration in the condition continues, this symptom indicates death. I (Lord Shiva) expatiate this further.

दुष्टशब्देषु रमतेSशुद्धशब्देषु चात्मनि।

पश्चात्तापो भवेद्यस्य तस्य मृत्युर्न संशयः।।339।।

भावार्थ – यदि कोई व्यक्ति अपशब्द कहे और तुरन्त थोड़ी देर में अपने अपशब्द पर पश्चात्ताप करने लगे, तो निस्संदेह उसकी अचानक मृत्यु हो जाती है।

English Translation – If the patient at one moment abuses and immediately after some time repents for the same, his sudden death is inevitable.

हुंकारो शीतलो यस्य फुत्कारो वह्निसन्निभः।

महावैद्यो भवेद्यस्य तस्य मृत्युर्भवेद्ध्रुवम्।।340।।

भावार्थ – जिस व्यक्ति की अन्दर जानेवाली श्वास शीतल हो और छोड़ी जानेवाली आग की भाँति गरम हो, उसे मृत्यु से बड़ा से बड़ा चिकित्सक भी नहीं बचा सकता।

English Translation – If the patient’s inspiration is cool and expiration is hot like fire, even a renowned physician cannot save his life.

*****

शुक्रवार, 16 सितंबर 2011

शिवस्वरोदय – 60

शिवस्वरोदय – 60

आचार्य परशुराम राय

अहोरात्रं यदैकत्र वहते यस्य मारुतः।

तदा तस्य भवेन्मृत्यु सम्पूर्णे वत्सरत्रये।।331।।

भावार्थ – यदि किसी का एक ही स्वर दिन-रात लगातार प्रवाहित होता रहे, तो समझ जाना चाहिए कि तीन वर्ष में उसकी मृत्यु होगी।

English Translation – If breath of a person flows through either of nostrils continuously day and night, it is understood that only three years of his life are left.

अहोरात्रद्वयं यस्य पिङ्गलायां सदा गतिः।

तस्य वर्षद्वयं प्रोक्तं जीवितं तत्त्ववेदिभिः।।332।।

भावार्थ – यदि किसी की पिंगला नाड़ी (दाहिना स्वर) पूरी तरह दिन-रात लगातार प्रवाहित हो तो समझना चाहिए कि उसके जीवन के केवल दो वर्ष बचे हैं।

English Translation – If the breath of a person flows through right nostril continuously day and night, only two years of his life is left.

त्रिरात्रं वहते यस्य वायुरेकपुटे स्थितः।

तदा संवत्सरायुस्तं प्रवदन्ति मनीषिणः।।333।।

भावार्थ – मनीषियों का मत है कि यदि किसी की एक ही नाड़ी से लगातार तीन रातों तक साँस चले तो समझना चाहिए कि उसका जीवन केवल एक वर्ष शेष रह गया है।

English Translation – According to the wise men if breath of a person flows through one nostril continuously for three nights, his life is left only for one year.

रात्रौ चन्द्रो दिवा सूर्यो वहेद्यस्य निरन्तरम्।

जानीयात्तस्य वै मृत्युः षट्मासाभ्यन्तरे भवेत्।।334।।

भावार्थ – यदि किसी व्यक्ति का बाँया स्वर रात में तथा दाहिना स्वर दिन में लगातार प्रवाहित हो रहा हो, तो समझना चाहिए कि उसके जीवन के मात्र छः माह शेष बचे हैं।

English Translation – If the breath of a person flows through left nostril during the night and through right nostril during the day, only six months of his life are left.

लक्ष्यं लक्षति लक्षणेन सलिले भानुर्यदा दृश्यते

क्षीणो दक्षिणपश्चिमोत्तरपुरः षट्त्रिद्विमासैकतः।

मध्यं छिद्रमिदं भवेद्दशदिनं धूमाकुलं तद्दिने

सर्वैज्ञैरपि भाषितं मुनिवरैरायुः प्रमाणं स्फुटम्।।335।।

भावार्थ – जल में सूर्य का प्रतिबिम्ब यदि किसी ओर से किसी को कटा-फटा दिखे, तो समझना चाहिए कि उसकी मृत्यु एक से छः माह के अन्दर होगी। यदि सूर्य के प्रतिबिम्ब के बीच में छिद्र दिखे, तो समझना चाहिए कि उसकी जिन्दगी मात्र दस दिन की है और यदि प्रतिबिम्ब धूमिल दिखायी दे, तो उसी दिन उसकी मृत्यु निश्चित है, ऐसा सर्वज्ञ समय-ज्ञानी ऋषियों का विचार है।

English Translation – If image of the sun appears broken to a person from any side, his death comes within six months. If he observes a hole in the middle of image, his life is left for ten days and if the image looks cloudy, he dies on the same day. Such observations have been made by saints.

*****

शुक्रवार, 9 सितंबर 2011

शिवस्वरोदय – 59

शिवस्वरोदय – 59

आचार्य परशुराम राय

09956326011

मासादौ चैव पक्षादौ वासरादौ यथाक्रमम्।

क्षयकालं परीक्षेत वायुचारवशात् सुधीः।।326।।

भावार्थ – सुधी लोगों को क्रम से प्रत्येक माह, पक्ष, दिन के प्रारंभ में (सूर्योदय के समय) और मृत्यु के समय तत्त्व की परीक्षा करनी चाहिए। इसे समय-ज्ञान कहा गया है।

पञ्चभूतात्मकं दीपं शिवस्नेहेन सिञ्चितम्।

रक्षयेत्सूर्यवातेन प्राणी जीवः स्थिरो भवेत्।।327।।

भावार्थ – इस भौतिक शरीर की रचना पंचमहाभूतों से होती है और वह शिवरूपी प्राण से सिंचित होता है। सूर्य-नाड़ी में प्राण का प्रवाह जीव की मृत्यु से रक्षा करता है, अर्थात् शक्ति प्रदान करता है। इसीलिए प्राण को इस पंचभूतात्मक शरीर में दीप कहा गया है।

मारुतं बन्धयित्वा तु सूर्य बन्धयते यदि।

अभ्यासाज्जीवते जीवः सूर्यकालेSपि वंचिते।।328।।

भावार्थ – यदि सूर्यनाड़ी में प्राण को रोकने का अभ्यास किया जाय, तो पिंगला नाड़ी शक्तिशाली होती है और व्यक्ति को लम्बी आयु प्राप्त होती है।

गगनात्स्रवते चन्द्र कायपद्मं विकासयेत्।

कर्मयोगसदाभ्यासैरमरः शशिसंश्रयात्।।329।।

भावार्थ – इस कर्मयोग के सदा अभ्यास करके शरीर में स्थित सहस्रार चक्र को विकसित करना चाहिए। क्योंकि इससे अमृत का स्राव होता है, जो व्यक्ति को अमर बना देता है।

शशाङ्कं वारयेद्रात्रौ दिवावायोर्दिवाकरः।

इत्यभ्यासरतो नित्यं स योगी नात्र संशयः।।330।।

भावार्थ – जो व्यक्ति रात में चन्द्रनाड़ी के प्रवाह को और दिन में सूर्यनाड़ी के प्रवाह को नियमित रूप से रोकता है, वह निस्संदेह योगी होता है।

शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

शिवस्वरोदय – 57

शिवस्वरोदय – 57

आचार्य परशुराम राय

09956326011

महीतत्त्वे स्वरोगश्च जले च जलमातृत:।

तेजसी खेटवाटीस्था शाकिनीपितृदोषत:।।315 ।।

भावार्थ – रोग सम्बन्धी प्रश्न के समय स्वर में पृथ्वी तत्त्व प्रवाहित होने पर रोग का कारण प्रारब्ध होता है, जल तत्त्व प्रवाहित होने पर त्रिदोष (वात, पित्त व कफ) और अग्नि तत्त्व प्रवाहित होने पर शाकिनी या पितृदोष होता है।

English Translation – In case there is a question about a disease and Prithvi Tattva is active in the breath at the time, the cause of disease should be deeds of past life. Presence of Jala Tattva in the breath indicates physical cause (Tridosha-Vat, Pitta and Kaf) of disease and Agni Tattva presence indicates a kind of metaphysical cause (Shakini or Pitridosha).

आद शून्यगतदूत: पश्चात्पूर्ण विशेद्यदि।

र्च्छितोऽपि ध्रुवं जीवेदद्यर्थ प्रतिपृच्छति।।316 ।।

भावार्थ – प्रश्नकर्त्ता यदि अप्रवाहित स्वर की ओर से आकर प्रवाहित स्वर की ओर बैठ जाय और किसी रोग के सम्बन्ध में प्रश्न करे, तो अन्तिम साँस गिनता हुआ मूर्च्छित रोगी भी रोगी भी ठीक हो जाएगा।

English Translation – If a person, desirous to know about health of a person, comes from the side, through which nostril breath is absent and sits on the opposite side, i.e. side of running breath, then it should be understand that the patient will recover even he is counting his last breath in unconscious state.

यस्मिन्नङ्गे स्थितो जीवस्तत्रस्थ: परिपृच्छति।

तदा जीवति जीवोऽसौ यदि रोगैरपद्रुत: ।। 317 ।।

भावार्थ – प्रश्नकर्त्ता सक्रिय स्वर की ओर से किसी रोग के विषय में प्रश्न करे, तो रोग किसी भी स्टेज पर क्यों न हो ठीक हो जाएगा।

English Translation – A person standing on the side of active breath questions about a disease, it can be predicted that the disease will be cured what so ever is the stage.

दक्षिणेन यदा वायुर्दूतो रौद्राक्षरो वदेत्।

तदा जीवति जीवोऽसौ चन्द्रे समफलं भवेत् ।। 318।।

भावार्थ –दूत (रोगी का सम्बन्धी प्रश्नकर्त्ता) हड़बड़ाहट में बड़बड़ाता हुआ आए और रोग के सम्बन्ध में प्रश्न करे तथा उस समय सूर्य स्वर प्रवाहित हो रहा हो, तो समझना चाहिए कि रोगी स्वस्थ हो जाएगा। परन्तु यदि उस समय चन्द्र स्वर प्रवाहित हो, तो समझना चाहिए कि रोगी की बीमारी में होगा।

English Translation – If a relative of the patient comes grumbling in hurry and asks about the future of patient’s health during the flow of breath through the right nostril, restoration of health can be predicted. But if it happens during the flow of breath through right nostril, improvement in health can be indicated.

जीवाकारं च वा धृत्वा जीवाकारं विलोक्य च।

जीवास्थो जीवितप्रश्न तस्य स्याज्जीवितं फलम् ।। 319 ।।

भावार्थ – जिस व्यक्ति का स्वर नियंत्रण में हो या उसका मन एकाग्रचित्त हो और वह सक्रिय स्वर की ओर से अपने जीवन के विषय में प्रश्न पूछे, तो उसका उत्तर शुभ फल देनेवाला समझना चाहिए।

English Translation – A person with stable breath or peaceful mind asks question about his life from the side of active breath, a positive answer can be given.

वामाचारे तथा दक्षप्रवेशे यत्र वाहने।

तत्रस्थ: पृच्छते दूतस्तस्य सिद्धिर्न संशय: ।। 320 ।।

भावार्थ – बाईं अथवा दाहिनी नाक से साँस लेते समय यदि कोई किसी के रोगी के सम्बन्ध में प्रश्न करे, तो समझना चाहिए कि बिना किसी सन्देह के रोगी स्वस्थ हो जाएगा।

English Translation – If someone asks about a patient’s health at the time of breathing in either through right nostril or left nostril, it can be predicted that the will recover fully without any doubt.

*****