बुधवार, 26 अक्तूबर 2011

खुशियाँ ले कर आयी दिवाली !

खुशियाँ ले कर आयी दिवाली !!

नमस्कार मित्रों,


ज्योति-पर्व पर अपनी एक पुरानी रचना ले कर आपकी सेवा में उपस्थित हूँ! इस गुजारिश के साथ कि आइए जलाएं एक दीया … मैत्री, सद्भाव और मानवता का। दीया-बाती की शुभ कामनाओं के साथ,

- करण समस्तीपुरी

आओ दीप जलायें आली !

खुशियाँ ले कर आयी दिवाली !!

सब पर्वों में प्रिय पर्व यह,

इसकी तो है बात निराली !

आओ दीप जालायें आली !!

 

बंदनवार लगे हैं घर-घर !

रात सजी है दुल्हन बन कर !!

दीपक जलते जग-मग-जग-मग !

रात चमकती चक-मक-चक-मक !!

झिल-मिल दीपक की पांति से,

रहा न कोई कोना खाली !

आओ दीप जलायें आली !!

 

दादू लाये बहुत मिठाई,

लेकिन दादी हुक्म सुनाई !!

पूजा से पहले मत खाना,

वरना होगी बड़ी पिटाई !

मोजो कहाँ मानने वाली,

छुप के एक मिठाई खा ली !

आओ दीप जालायें आली !!

 

अब देखें आँगन में क्या है,

अरे यहाँ तो बड़ा मजा है !

भाभी सजा रही रंगोली !

उठ कर के भैय्या से बोली,

सुनते हो जी ! किधर गए ?

ले आओ दीपक की थाली !

आओ दीप जलायें आली !!

 

अवनी एक पटाखा छोड़ी !

आद्या डर कर घर में दौड़ी !!

झट पापा ने गोद उठाया!

बड़े प्यार से उसे बुझाया !!

देखो कितने दीप जले हैं !

एक दूजे से गले मिले हैं !!

नन्हें दीपक ने मिल जुल कर,

रोशन कर दी रजनी काली !!

आओ दीप जालायें आली !!

-:शुभ दीपावली:-

22 टिप्‍पणियां:

  1. दीपावली के पावन पर्व पर आपको मित्रों, परिजनों सहित हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ!

    way4host
    RajputsParinay

    जवाब देंहटाएं
  2. दिवाली पर्व है खुशिओं का, उजालों का, लक्ष्मी का, इस दिवाली आपकी जिंदगी खुशिओं से भरी हो, दुनियां उजालों से रोशन हो, घर पर माँ लक्ष्मी का आगमन हो!
    शुभ दीपावली!

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर...दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत बढिया ..
    आओ दीप जलाएं आली ..
    .. आपको दीपपर्व की शुभकामनाएं !!

    जवाब देंहटाएं
  5. प्रदूषण मुक्त ,सुरक्षित एवं खुशहाल दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें ।

    जवाब देंहटाएं
  6. सबके मन का अन्धतम मिटे, सबका जीवन सफल हो।

    जवाब देंहटाएं
  7. आप और आपके परिवार व मित्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  8. उत्कृष्ट रचना
    आपको और आपके परिवार को दीपावली की मंगल शुभकामनाएँ !

    जवाब देंहटाएं
  9. सुन्दर प्रस्तुति ..

    दीपावली की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  10. दीपावली की आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं ...

    यह दीपावली आपके जीवन में लाए खुशियां अपार
    रहे आपका जीवन प्रकाशवान चहुं ओर
    मिटाएं अंधकार हर छोर पर

    जवाब देंहटाएं
  11. दीपावली के अवसर पर सुन्दर बालगीत प्रस्तुत किया है आपने। आभार,

    आप सभी को परिवार सहित दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  12. दीपावली पर लिखा गया आपका बालगीत अच्छा लगा।

    सभी पाठकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  13. दीपावली के सुअवसर पर यह गीत सचमुच फुलझड़ी की तरह मालूम पड़ रहा है!! आपको भी बहुत बहुत शुभकामनाएं!!
    साथ ही "मनोज" के सभी सदस्यों को शुभ दीपावली!!

    जवाब देंहटाएं
  14. मंगलकामनायें जी!
    भला हो दीपावली का - ऐसी सुन्दर रचनायें निकल रही हैं।

    भला हो दीपावली का - बहुत दिनो से बचा नींद का बैकलॉग पूरा किया आज दिन में! :)

    जवाब देंहटाएं
  15. सुन्दर प्रस्तुति…………दीप मोहब्बत का जलाओ तो कोई बात बने
    नफ़रतों को दिल से मिटाओ तो कोई बात बने
    हर चेहरे पर तबस्सुम खिलाओ तो कोई बात बने
    हर पेट मे अनाज पहुँचाओ तो कोई बात बने
    भ्रष्टाचार आतंक से आज़ाद कराओ तो कोई बात बने
    प्रेम सौहार्द भरा हिन्दुस्तान फिर से बनाओ तो कोई बात बने
    इस दीवाली प्रीत के दीप जलाओ तो कोई बात बने

    आपको और आपके परिवार को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  16. सुन्दर प्रस्तुति...
    शुभ दीपावली!

    जवाब देंहटाएं
  17. दीपावली के पावन पर्व पर सुन्दर बालगीत लिखा है आपने। बहुत सुन्दर।
    दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  18. सुन्दर प्रस्तुति...दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  19. देखो कितने दीप जले हैं !

    एक दूजे से गले मिले हैं !!
    bahut sundar !

    जवाब देंहटाएं

आपका मूल्यांकन – हमारा पथ-प्रदर्शक होंगा।