सोमवार, 6 जून 2011

नवगीत - धूप-किरणों के पखेरू

धूप-किरणों के पखेरू

श्यामनारायण मिश्रश्यामनारायण मिश्र

imagesसांझ हुई,

तुमने चित्र लिखे होंगे

हाथों में पांवों में

मेहदी-महावर से।

 

गांव के पीछे पहाड़ी पर

धूप किरणों के पखेरू

चुग रहे होंगे विजन के बीज।

लौटते होंगे तराई से

आदिवासी औरतों के भीड़-मेले

टोकरों में लिये कोई चीज़।

 

उड़ रहे होंगे

नहाकर श्वेत पाखी

नील पोखर से।

 

ताल के शैवाल में उलझी

सिंघारों से लदी होंगी

रैकवारों की कठौती-डोंगियां।

बेखबर बस खेल में

खोई हुई शिशु टोलियां

चुन रहीं होंगी किनारे

सीप-शंखी-घोंघियां।

 

डालती होगी

मछेरन रेत पर नन्हीं मछलियां

भरे आंचर से।

 

गीत की पगडंडियों पर

दौड़ती होंगी युवाओं के

उमंगों की कलोरें।

घाटियों में गूंजती

आदिम तरंगे

मारती होंगी हृदय के ताल के

तट तक हिलोरें।

 

पारदर्शी

हो रहा होगा तुम्हारा भींगकर आंचल

छलकती हुई गागर से।

 

शाम के इस वक्त

छायादार सड़कों पर गुलाबी रोशनी में

देखता हूं नये जोड़ों को।

याद करता हूं पहाड़ी कत्थई पगडंडियां

मुक्त हंसते खिलखिलाते

भील-गोडों को।

 

लग रहा है

टेरती हो तुम, पहाड़ी के

पुराने नील-निर्झर से।

27 टिप्‍पणियां:

  1. लग रहा है टेरती हो तुम, पहाड़ी के पुराने नील-निर्झर से।
    दिल से लिखी गयी रचना आभार ....

    जवाब देंहटाएं
  2. ताज़े विम्बो और चित्रों से भरा गीत....जैसे मछेरण का नन्ही मछलियों को रेत पर्दालना..आँचल का भीग कर पारदर्शी होना....सुन्दर गीत

    जवाब देंहटाएं
  3. सुंदर शब्दचित्र उभरा है यहाँ भाई जी ! शुभकामनायें !!

    जवाब देंहटाएं
  4. सुंदर बिंब उकेरे गये हैं!

    जवाब देंहटाएं
  5. लग रहा है

    टेरती हो तुम, पहाड़ी के

    पुराने नील-निर्झर से।

    अत्यंत भाव प्रबल ...मुखरित ....भावनाओं का शब्द चित्र ...सुंदर अभिव्यक्ति ..!!

    जवाब देंहटाएं
  6. बढ़िया रचना प्रस्तुति...आभार

    जवाब देंहटाएं
  7. एक उम्दा रचना.. बधाई स्वीकार करें !
    मेरी नयी पोस्ट पर आपका स्वागत है : Blind Devotion - स्त्री अज्ञानी ?

    जवाब देंहटाएं
  8. यह जगह तो जानी पहचानी है बन्धु! टुकड़ों टुकड़ों में बहुत जगह देखी है यह जगह!

    जवाब देंहटाएं
  9. आज तो टिप्पणी मे यही कहूँगा कि बहुत उम्दा रचना है यह!

    एक मिसरा यह भी देख लें!

    दर्देदिल ग़ज़ल के मिसरों में उभर आया है
    खुश्क आँखों में समन्दर सा उतर आया है

    जवाब देंहटाएं
  10. शब्दों ने न जाने कितने चित्र खींच दिये।

    जवाब देंहटाएं
  11. लग रहा है
    टेरती हो तुम, पहाड़ी के
    पुराने नील-निर्झर से।

    सुंदर शब्दचित्र
    विवेक जैन vivj2000.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  12. ताज़ी सुबह पर ओस की बूँद सा प्यारा गीत ...
    मधुरं मधुरं !

    जवाब देंहटाएं
  13. गीत पढ़ने के बाद
    रचनाकार के मन में उतर जाने का मन करता है!

    जवाब देंहटाएं
  14. श्याम नारायण जी को पढ़वाने का आभार...उम्दा रचना/

    जवाब देंहटाएं
  15. सुन्दर बिम्बों के साथ ह्रदय से निकला ....बहुत प्यारा नवगीत

    पढवाने का आभार ...

    जवाब देंहटाएं
  16. सुन्दर बिम्बों के साथ ह्रदय से निकला ....बहुत प्यारा नवगीत

    पढवाने का आभार ...

    जवाब देंहटाएं
  17. मन को छूने वाली सुन्दर अभिव्यक्ति्.... धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  18. पारदर्शी

    हो रहा होगा तुम्हारा भींगकर आंचल

    छलकती हुई गागर से।

    kya chitratmakta h...
    ek raspoorn navgeet..

    जवाब देंहटाएं
  19. बहुत सुन्दर भावपूर्ण चित्र उकेरा है..बहुत सुन्दर रचना..

    जवाब देंहटाएं
  20. गांव के पीछे पहाड़ी पर

    धूप किरणों के पखेरू

    चुग रहे होंगे विजन के बीज।

    लौटते होंगे तराई से

    अद्भुत तथा अछूते बिम्बों ने रचना की उत्कृष्टता का प्रमाण दे दिया.

    जवाब देंहटाएं

आपका मूल्यांकन – हमारा पथ-प्रदर्शक होंगा।