तीरंदाज़ी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तीरंदाज़ी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

आज (02.08.24) ओलम्पिक खेलों में भारत

 

आज (02.08.24) ओलम्पिक खेलों में भारत

तीरंदाजी

मिक्स्ड टीम

भारत बनाम इंडोनेशिया

अंकिता भकत और धीरज की जोड़ी ने इंडोनेशिया की जोड़ी को 5-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

क्वार्टर फाइनल

भारत बनाम स्पेन

अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. भारतीय जोड़ी ने स्पेन को 5-3 से हराया.

सेमी फाइनल

भारत बनाम कोरिया

भारत सेमीफाइनल में कोरिया से हार गया है. कोरिया ने भारत को 6-2 से हराया. अब अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगे.

 

 

 

तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम स्पर्धा के कांस्य पदक मैच में भारत अमेरिका के खिलाफ 2-6 से हार गया है. अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा मैडल से चुके.

 

जूडो

महिला 78 किग्रा

तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज

हारकर बाहर हो गईं.

 

निशानेबाजी

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन

ईशा सिंह

18वें पोजीशन पर रहीं.

मनु भाकर

 मनु भाकर ने वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है. मनु क्वालिफिकेशन में कुल 590 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं.

 

हॉकी

पुरुष टूर्नामेंट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

हॉकी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया. 52 सालों में पहली बार भारतीय. हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में पराजित किया है. भारतीय टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही.

 

बैडमिंटन

पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल

लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन

लक्ष्य सेन ने इतिहास रच दिया है. लक्ष्य मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. लक्ष्य ने चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया. लक्ष्य इस इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर हैं.

 

एथलेटिक्स

महिला पांच हजार मीटर

अंकिता ध्यानी

अंकिता ध्यानी 16:19.38 के समय के साथ हीट-1 में 20वें स्थान पर रहीं. अंकिता फाइनल में नहीं पहुंच सकीं.

एथलेटिक्स

महिला पांच हजार मीटर

पारुल चौधरी

15:10.68 का समय लिया और वह हीट-2 में 14वें स्थान पर रहीं. पारुल फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं. 

 

गोल्फ

पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर)

शुभंकर शर्मा और

गगनजीत भुल्लर

शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पहले दो राउंड के बाद क्रमशः 25वें और 52वें स्थान पर रहे. शुभांकर और गगनजीत दोनों ने दूसरे राउंड में 2 अंडर 69 का स्कोर बनाया. शुभंकर ने दोनों राउंड में 3 अंडर 139 का संयुक्त स्कोर बनाया, जबकि गगनजीत ने 2 ओवर 144 का स्कोर बनाया. अब वे तीसरे राउंड में खेलेंगे,


एथलेटिक्स

पुरुष गोला फेंक (क्वालीफिकेशन)

तेजिंदरपाल सिंह तूर

18.05 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों के शॉट पुट फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे


बुधवार, 31 जुलाई 2024

आज (31.07.24) ओलम्पिक खेलों में भारत

 

आज (31.07.24) ओलम्पिक खेलों में भारत


निशानेबाज़ी

50 मीटर राइफ़ल पुरुषों के क्वालिफिकेशन राउंड

स्वपनिल

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 

स्वप्निल अपना मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे.

ऐश्वर्य अपना मैच हारकर बाहर हो गए हैं.

50 मीटर राइफ़ल महिला क्वालिफिकेशन राउंड

श्रेयसी सिंह राजेश्वरी कुमारी

मैच हारकर बाहर हो गए हैं.

 

बैडमिंटन

महिला सिंगल्स

पीवी सिंधु 

एस्टोनिया के क्रिस्टिन कुबा को एक आसान मुकाबले में 21-5, 21-10 से हराकर राउंड ऑफ 16 में परेश किया.

 

पुरुष सिंगल्स

लक्ष्य सेन

अपने से काफी अधिक मज़बूत दावेदार, ऑल इंग्लैण्ड चैम्पियन, जोनाथन क्रिस्टी, जो विश्व में तीसरी रैंकिंग रखते हैं, को 21-18, 21-12 से हरा कर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया.

टेबल टेनिस

महिला सिंगलस

श्रीजा अकुला

सिंगापुर की जेंग जियांग को 11-9, 10-12, 4-11, 5-11, 11-9, 12-10, से जीत हासिल कर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने वाली मनिका बत्रा के बाद दूसरी खिलाड़ी बनीं।

 

मनिका बत्रा

4-1 हारकर बाहर हो गई हैं.

 

मुक्केबाजी

75 की.ग्रा.

लवलीना बोरगोहाईं

टोक्यो ओलम्पिक की ब्रोंज मेडलिस्ट लवलीना ने नौर्वे की हौफस्टैड को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

तीरंदाजी

तीरंदाजी महिला

दीपिका कुमारी

राउंड ऑफ 64 में 5-5 की बराबरी कर शूट ऑफ में जित हासिल की.

राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड की खिलाड़ी को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

पुरुष व्यक्तिगत एलिमिनेशन

तरुणदीप राय

4-6 से हारकर बाहर हो गए हैं.

मंगलवार, 30 जुलाई 2024

आज (30.07.24) ओलम्पिक खेलों में भारत

 

आज (30.07.24) ओलम्पिक खेलों में भारत

13.00

निशानेबाज़ी

10 मी. एयर पिस्टल

ब्रौंज मैडल मैच

मनु भाकर

सरबजोत सिंह

दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराया

भारत को आज इस ओलम्पिक में दूसरा मैडल मिला. कुल मिलाकर ओलम्पिक खेलों में यह भारत का 37वां मैडल था. मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत के लिए ब्रोंज मैडल जीता. इसके साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया. वह पहली भारतीय एथलीट बन गईं हैं जिसने एक ही ओलम्पिक में दो मैडल जीता है. एक और इतिहास बना. यह भारत का शूटिंग के टीम इवेंट में पहला मैडल है.


निशानेबाज़ी

ट्रैप पुरुष

पृथ्वीराज तोंडइमन

फाइनल में नहीं पहुंचे

हॉकी

पूल बी मैच

बनाम आयरलैंड

2-0 से भारत जीता, दोनों गोल हरमनजीत सिंह ने किया

तीरंदाजी

महिला व्यक्तिगत एलिमिनेशन

अंकिता भकत

फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं

तीरंदाजी

महिला व्यक्तिगत एलिमिनेशन

भजन कौर

राउंड ऑफ 32 जीतीं

बैडमिंटन

पुरुष युगल

सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

21-13, 21-13,  से जीते

मुक्केबाजी

पुरुष 51 किलोग्राम वजन

अमित पंघल

स्प्लिट डिसीजन से हार गए

रविवार, 28 जुलाई 2024

आज (28.07.24) ओलम्पिक खेलों में भारत

 

शूटिंग

भारत का इस ओलम्पिक में पहला मैडल

शूटिंग में आज भारत का इस ओलम्पिक में पहला मैडल आया। ओलम्पिक खेलों में कुल मिलाकर यह 36वां मैडल था। 10 मीटर एअर पिस्टल में महिलाओं के वर्ग में मनु भाकर ने 221.7 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर भारत के लिए ब्रोंज मैडल जीता। पिछले ओलम्पिक में Pistol Malfunctioning के कारण मनु मैडल के दौर से बाहर हो गयी थीं। उस बुरे वक़्त को भुलाकर इतिहास रचाते हुए वह इस इवेंट में मैडल जितने वाली पहली महिला शूटर खिलाड़ी बनीं। पेरिस ओलम्पिक के दूसरे दिन ही भारत में मैडल टेली में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 10 मीटर एअर पिस्टल में महिलाओं के वर्ग में रमिता जिंदल ने फाइनल में स्थान बनाया है। इस वर्ग में फाइनल में पहुँचने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं। 10 मीटर एअर पिस्टल में पुरुषों के वर्ग में अर्जुन बबुता भी फाइनल में पहुंचे हैं।

रोइंग

रोइंग में बलराज पंवार दूसरे स्थान पर रहकर  क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले वह चौथे भारतीय हैं।

टेबुल टेनिस

भारत की श्रीजा अकुला ने शैल्बर्ग को 4-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई किया है। मनिका बत्रा ने ग्रेट ब्रिटेन की आना हरसी के विरुद्ध 11-8, 12-10, 11-5, 9-11, 11-9 से जीत हासिल कर राउंड ऑफ 32 में जगह बनी। शरत कमल 4-2 से अपना मुकाबला हार गए। हरमीत देसाई का भी फ्रांस के फिलिक्स लाबरां ने 8-11, 8-11, 6-11, 8-11 से ओलम्पिक का सफ़र समाप्त कर दिया।

बॉक्सिंग महिला

निकहत ज़रीन (50 किलो) ने मैक्सी करीना को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

बैडमिंटन

पीवी सिंधु ने महिला एकल बैडमिंटन में मालदीव की नाबाहा अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से आसान जीत हासिल की। पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में एच.एस. प्रनॉय ने एक संघर्षपूर्ण और रोमांचक मुकाबले में जर्मनी के फेबियन रोथ को 21-18, 21-12 से हराया।

तीरंदाज़ी महिला

भजन कौर, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत की टीम नीदरलैंड से क्वार्टर फैंल मैच हारकर बाहर हो गयी।

टेनिस

सुनीत नागल ने फ़्रांस के मौटेट से एक संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला, लेकिन वह 2-6, 6-2, 5-7 से अपना मुकाबला हार गए।  

***  ***  ***

मनोज कुमार