रविवार, 28 जुलाई 2024

आज (28.07.24) ओलम्पिक खेलों में भारत

 

शूटिंग

भारत का इस ओलम्पिक में पहला मैडल

शूटिंग में आज भारत का इस ओलम्पिक में पहला मैडल आया। ओलम्पिक खेलों में कुल मिलाकर यह 36वां मैडल था। 10 मीटर एअर पिस्टल में महिलाओं के वर्ग में मनु भाकर ने 221.7 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर भारत के लिए ब्रोंज मैडल जीता। पिछले ओलम्पिक में Pistol Malfunctioning के कारण मनु मैडल के दौर से बाहर हो गयी थीं। उस बुरे वक़्त को भुलाकर इतिहास रचाते हुए वह इस इवेंट में मैडल जितने वाली पहली महिला शूटर खिलाड़ी बनीं। पेरिस ओलम्पिक के दूसरे दिन ही भारत में मैडल टेली में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 10 मीटर एअर पिस्टल में महिलाओं के वर्ग में रमिता जिंदल ने फाइनल में स्थान बनाया है। इस वर्ग में फाइनल में पहुँचने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं। 10 मीटर एअर पिस्टल में पुरुषों के वर्ग में अर्जुन बबुता भी फाइनल में पहुंचे हैं।

रोइंग

रोइंग में बलराज पंवार दूसरे स्थान पर रहकर  क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले वह चौथे भारतीय हैं।

टेबुल टेनिस

भारत की श्रीजा अकुला ने शैल्बर्ग को 4-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई किया है। मनिका बत्रा ने ग्रेट ब्रिटेन की आना हरसी के विरुद्ध 11-8, 12-10, 11-5, 9-11, 11-9 से जीत हासिल कर राउंड ऑफ 32 में जगह बनी। शरत कमल 4-2 से अपना मुकाबला हार गए। हरमीत देसाई का भी फ्रांस के फिलिक्स लाबरां ने 8-11, 8-11, 6-11, 8-11 से ओलम्पिक का सफ़र समाप्त कर दिया

बॉक्सिंग महिला

निकहत ज़रीन (50 किलो) ने मैक्सी करीना को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

बैडमिंटन

पीवी सिंधु ने महिला एकल बैडमिंटन में मालदीव की नाबाहा अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से आसान जीत हासिल की। पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में एच.एस. प्रनॉय ने एक संघर्षपूर्ण और रोमांचक मुकाबले में जर्मनी के फेबियन रोथ को 21-18, 21-12 से हराया।

तीरंदाज़ी महिला

भजन कौर, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत की टीम नीदरलैंड से क्वार्टर फैंल मैच हारकर बाहर हो गयी।

टेनिस

सुनीत नागल ने फ़्रांस के मौटेट से एक संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला, लेकिन वह 2-6, 6-2, 5-7 से अपना मुकाबला हार गए।  

***  ***  ***

मनोज कुमार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपका मूल्यांकन – हमारा पथ-प्रदर्शक होंगा।