रविवार, 28 जुलाई 2024

26. स्वदेश वापसी

 

गांधी और गांधीवाद

 

साहस कोई शारीरिक विशेषता होकर आत्मिक विशेषता है। -- महात्मा गांधी

 

 

26. स्वदेश वापसी

1891

गांधी जी बैरिस्टर बनने के लिए विलायत गए थे। क़ानून की पढाई सरल थी। 10 जून 1891 को गांधीजी कानून की परीक्षा में उत्तीर्ण हो गये। जब वह भारत के लिए 12 जून 1891 को रवाना हुए तो उनके मन में घोर निराशा के बीच आशा की एक किरण मात्र विद्यमान थी।

कांपते पैरों से ‘आसाम’ जहाज से बम्बई के बन्दरगाह पर जब वे उतरे तो उस समय बन्दरगाह में समुद्र क्षुब्ध था। जून-जुलाई में मानसून के कारण समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठाना स्वाभाविक बात थी। एक बड़ी नाव में बैठकर किनारे पर आना पडा। बाहर के तूफ़ान की तरह ही उनके अन्दर भी तूफ़ान चल रहा था। वे मां के दर्शन के लिए अधीर थे। घाट पर उनके बड़े भाई मौज़ूद थे। उन्होंने डॉ. मेहता से और उनके बड़े भाई से पहचान कर ली थी। डॉ. मेहता चाहते थे कि गांधीजी उनके घर ही ठहरें, इसलिए गांधीजी के बड़े भाई उन्हें वहीं ले गये।

बम्बई में जहाज से उतरते ही उन्हें एक बड़ा आघात लगा। जब वे बम्बई बंदरगाह पर उतरे तो अपने भाई से उन्होंने एक दुखद समाचार सुना। कुछ सप्ताह पहले उनकी मां का स्वर्गवास हो गया था। मां की मृत्यु की खबर गांधीजी से छुपाकर रखा गया था ताकि वे घबरा न जाएं। अतः उनसे यह समाचार दबाए रखा गया। यह सुनकर उनके शोक का ठिकाना न रहा। गांधीजी तो अपनी मां को यह कहने आए थे कि विदेश जाने के समय जो शपथ उन्होंने ली थी, जो वादे उन्होंने किए थे, वे पूरे कर दिखाए। पर मां अब इस दुनिया में नहीं थीं। गांधीजी के लिए यह बड़ा ही कठोर आघात था। अपनी आत्मकथा में वे लिखते हैं,

पिता की मृत्यु से मुझे जो आघात पहुंचा था, उसकी तुलना में माता की  मृत्यु की खबर से मुझे बहुत अधिक आघात पहुंचा। मेरे बहुतेरे मनोरथ मिट्टी में मिल गए।

कितना दुखद भारत आगमन था उनका! वापसी विषाद से भरी थी।

***  ***  ***

मनोज कुमार

पिछली कड़ियां

गांधी और गांधीवाद : 1. जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि, गांधी और गांधीवाद 2. लिखावट, गांधी और गांधीवाद 3. गांधीजी का बचपन, 4. बेईमानी ज़्यादा दिनों तक नहीं टिकती, 5. मांस खाने की आदत, 6. डर और रामनाम, 7. विवाह - विषयासक्त प्रेम 8. कुसंगति का असर और प्रायश्चित, 9. गांधीजी के जीवन-सूत्र, 10. सच बोलने वाले को चौकस भी रहना चाहिए 11. भारतीय राष्ट्रवाद के जन्म के कारक 12. राजनीतिक संगठन 13. इल्बर्ट बिल विवाद, 14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उदय, 15. कांग्रेस के जन्म के संबंध में सेफ्टी वाल्व सिद..., 16. प्रारंभिक कांग्रेस के कार्यक्रम और लक्ष्य, 17. प्रारंभिक कांग्रेस नेतृत्व की सामाजिक रचना, 18. गांधीजी के पिता की मृत्यु, 19. विलायत क़ानून की पढाई के लिए, 20. शाकाहार और गांधी, 21. गांधीजी ने अपनाया अंग्रेज़ी तौर-तरीक़े, 22. सादगी से जीवन अधिक सारमय, 23. असत्य के विष को बाहर निकाला, 24. धर्म संबंधी ज्ञान, 25. बैरिस्टर बने पर वकालत की चिन्ता

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपका मूल्यांकन – हमारा पथ-प्रदर्शक होंगा।