शनिवार, 27 जुलाई 2024

आज (27.07.24) ओलम्पिक खेलों में भारत

 

आज (27.07.24) ओलम्पिक खेलों में भारत

रोइंग

रोइंग में हीट 1 में बलराज पंवार चौथे स्थान पर रहे। फिर भी अभी उनके लिए क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने का मौक़ा है।

शूटिंग

भारत ने ओलम्पिक के इतिहास में इस बार सबसे बड़ी 21 शूटर्स की कंटिन्जेंट भेजा है। शूटिंग से जहां हमें बहुत आशा है, वहीं भारत ने निराशाजनक शुरुआत की है। 10 मीटर एयर राइफ़ल शूटिंग में अर्जुन बबुता और रमिता जिंदल 628.7 अंकों के साथ छठे स्थान और संदीप सिंह और एलवेनिल वालारिवन 626.3 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रहे। जितना ये एथलीट अपने ट्रायल में लगातार शूट करते रहे उसके पास भी नहीं पहुँच सके। इस तरह ये इस स्पर्धा से बाहर हो गए। हालाकि ये चारों एथलीट इंडिविजुअल इवेंट में भी भाग लेंगे। इसलिए इस निराशाजनक प्रदर्शन को यहीं भूल कर आगे के लिए ध्यान लगाएं।

10 मीटर एअर पिस्टल में सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा भी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। अर्जुन चीमा 18वें स्थान पर रहे। जबकि ओलम्पिक डेबू कर रहे सरबजोत सिंह ने दमदार प्रदर्शन किया लेकिन जैसा कि मैच के बाद उन्होंने कहा था आज शायद उनके लिए बैड दिन था। 8वें स्थान पर तीन शूटर्स का टाई था। इनर 10 के आधार पर वह 9वें स्थान पर रहे।

पहली अच्छी खबर जो पेरिस से भारत के लिए आई है वह है 10 मीटर एअर पिस्टल में महिलाओं के वर्ग में मनु भाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गयी हैं। 580/600 अंकों के साथ वह तीसरे स्थान पर रहीं। कल दोपहर 3.30 बजे उनका फाइनल मैच होगा। वह पहली भारतीय महिला हैं, जिसने इस इवेंट में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इस तरह उन्होंने ने इतिहास रचा है। पिछले ओलम्पिक में वह 575 अंकों के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। वहीं दूसरी और इसी इवेंट में रिदम सांगवान 573 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रहीं और स्पर्धा से बाहर हो गईं हैं। इस इवेंट में 577 कट ऑफ प्वायंट था, इस तरह वह मात्र 4 अंकों से चूक गईं। यह उनका पहला ओलम्पिक था। यह अनुभव उन्हें आगे काम आएगा।

बैडमिंटन

बैडमिंटन में पिछले दो ओलम्पिक में भारत को मेडल्स आ रहे हैं। रियो 2016 में पीवी सिंधु ने महिला एकल बैडमिंटन में रजत पदक जीता और टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता था। इस बार भी भारत ने काफी मज़बूत दल भेजा है। हमें इस दल काफी उम्मीदें हैं। आज के पुरुषों के सिंगल्स मैच में लक्ष्य सेन ने गुआटेमाला के केविन कॉर्डन को 21-8, 22-20 से हराया। पहले गेम में तो सेन को आसान जीत मिली, लेकिन दूसरे गेम में कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा। केविन पिछले ओलम्पिक में चौथे स्थान पर थे। वहीं पुरुषों के डबल्स में सात्विक रेंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फ्रांस के लुकास कौर्वी और लोनार्ड लाबार की जोड़ी को 21-17, 21-14 से हराया। भारत को यह जोड़ी अभी विश में तीसरे नंबर पर है। पिछले ओलम्पिक में यह जोड़ी नौकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। महिलाओं के डबल्स में पोनप्पा और क्रेस्टो की जोड़ी दक्षिण कोरिया की जोड़ी किन और कॉंग से 18-21, 10-21 से हार गयी

टेबुल टेनिस

भारत के हरमीत देसाई ने एक आसान मुकाबले में जौर्डन के यमन जैद को 11-7, 11-9, 11-5, 11-5 से हराया।

हॉकी

हॉकी में भारत ने एक कड़े मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम को 3-2 से हराया।

बौक्सिंग

प्रीती पवार ने 5-0 के अंतर से राउंड ऑफ़ 32 का अपना बाउट जीत लिया

***  ***  ***

मनोज कुमार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपका मूल्यांकन – हमारा पथ-प्रदर्शक होंगा।